Garhwa : गढ़वा जिले में पिछले कई महीनों से चल रही मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मियों को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रेमलता मुर्मू ने तीन दिनों के भीतर काम पर लौटने का अंतिम निर्देश दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर निर्धारित समय के अंदर कर्मी अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी के इस अंतिम के बाद हड़ताली कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि अगले 72 घंटों में कर्मचारी काम पर लौटते हैं या फिर प्रशासन सख्त कदम उठाएगा।
मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की चेतावनी, 3 दिन में काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

डीडीसी प्रेमलता मुर्मु
