देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Deoghar : देवघर नगर निगम में कार्यरत करीब 500 सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार 11 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। हड़ताल की घोषणा के बाद बुधवार शाम सफाई कर्मचारियों ने अपने संगठन के नेतृत्व में शहर में रैली निकालकर आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि उनकी मांगें पूरी होने तक कोई भी सफाईकर्मी सफाई कार्य में हिस्सा नहीं लेगा। तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन सफाई कर्मचारियों के नेता संजय मंडल ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान नहीं होने के … Read More

हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की जान चली गई। घटना शहर के नेक्सा शोरूम के समीप की है, जहां एक स्कूटी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग सप्लाई की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी सवार को तैनात नहीं … Read More

RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

Ranchi : रांची के रिम्स स्थित क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO) में एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम ठप होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। AC बंद होने की वजह से आई (नेत्र) और ENT विभाग में होने वाले कई ऑपरेशन टालने पड़े। अचानक सर्जरी रद्द होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरे मामले में रिम्स प्रबंधन ने AC संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी SUVIDHA SHINRYO Pvt. Ltd. पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रबंधन का कहना है कि एजेंसी पहले से ऑन्कोलॉजी और सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में भी AC संचालन का काम देख … Read More

एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

Dhanbad : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाए जाने के बावजूद धनबाद में अवैध बालू ढुलाई का खेल थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार सुबह खनन विभाग ने बस स्टैंड के समीप विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बिना वैध चालान के बालू ले जा रहे दो वाहनों को जब्त किया। दोनों वाहनों पर करीब 200 घनफीट बालू लदा हुआ था। खनन विभाग की टीम ने सुबह संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान दोनों वाहनों को रोका। जांच में वाहन चालकों से बालू परिवहन से संबंधित चालान और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे … Read More

रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत आसपास के कई जिलों में बुधवार शाम मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब छह बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ … Read More

शिक्षक

शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

Ranchi : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस शिक्षक पर एक मासूम बच्चे के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी थी, उसी पर बच्चे को गलत रास्ते पर ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक की पहचान अमित तिवारी के रूप में हुई है। वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हरना माड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह पिछले करीब तीन साल से बच्चे के घर जाकर ट्यूशन पढ़ा रहा था। बच्चे को सिखाई चोरी की आदत परिजनों का आरोप है कि शिक्षक … Read More

अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

Ranchi : झारखंड में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने रांची के रैडिसन ब्लू होटल में “स्टार्टअप इंडिया–TEJAS” पहल पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मकसद राज्य में उद्यमिता को मजबूत करना, युवाओं को स्टार्टअप की ओर प्रेरित करना और नए व्यवसायों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना था। कार्यशाला का आयोजन झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JIIDCO) ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार और स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से किया। इसमें सरकारी अधिकारी, स्टार्टअप उद्यमी, इनक्यूबेटर, उद्योग जगत के विशेषज्ञ … Read More

ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

Ranchi : रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में ताला बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, चोरी की बाइक और ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का रॉड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है। जानकारी के अनुसार 6-7 जून 2026 की रात पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर मंदिर के पास स्थित एक ताला बंद मकान में … Read More

आदित्य

राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर राज्यसभा चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और उसमें बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संभावित हार की आशंका से कांग्रेस बौखला गई है और चुनावी प्रक्रिया पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा परिसर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने … Read More

ज्योत्सना

ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता ज्योत्सना केरकेट्टा को सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से खुलेआम धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ज्योत्सना केरकेट्टा का एक इंटरव्यू साझा किया है। इसके साथ ही उसने ज्योत्सना की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिस पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है। पोस्ट में धमकी भरे अंदाज में लिखा गया है कि “ज्योत्सना केरकेट्टा समय रहते सुधर जाओ। आदिवासियों की हितैषी बनती हो और जमीन बेचने की बात करती हो। तुम्हें समझ में आ रहा … Read More