पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड स्थित अधरमा गांव के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोहरदगा से सिमडेगा जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, परिवार स्कॉर्पियो वाहन से लोहरदगा से सिमडेगा जिले के लसिया क्षेत्र की ओर जा रहा था। … Read More

विनोद

राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

Jamtara : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दावा किया है कि दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि एक सीट पर झामुमो और दूसरी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं तथा गठबंधन के सभी दल उनके समर्थन में एकजुट हैं। जामताड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद पांडे ने कहा कि महागठबंधन में किसी प्रकार की कोई आशंका या मतभेद नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार भारी समर्थन के साथ जीत दर्ज … Read More

प्रमोद

हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

Chatra : चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव निवासी प्रमोद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज चार दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर मामले की जांच की। एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि बीते 7 जून को प्रमोद कुमार के अपहरण की सूचना मिलने के बाद राजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। … Read More

सीएम

झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

New Delhi : सीएम हेमंत सोरेन ने नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में झारखंड के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए राज्य को खनिज आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ाकर मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा तभी सार्थक होगी जब उसे मानव पूंजी, शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ा जाए। सीएम ने कहा कि झारखंड को केवल खनिज निकालने वाले राज्य के रूप में नहीं, बल्कि विकास यात्रा के साझेदार के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने राज्य में ही खनिज संसाधनों का वैल्यू … Read More

जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

Deoghar : साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही देवघर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर थाना और सारठ थाना की संयुक्त टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग जंगल में बैठकर ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहे थे और देशभर के लोगों को निशाना बना रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डकाय जंगल में कुछ युवक मोबाइल और इंटरनेट की मदद से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे … Read More

झारखंड

विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

Ranchi : झारखंड में विदेश में बैठकर अपराध का नेटवर्क चला रहे गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। कुख्यात अपराधी मयंक सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब ऐसे अन्य अपराधियों को भी विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाने की कवायद तेज कर दी गई है। सीआईडी ने राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर विदेश फरार अपराधियों की पूरी जानकारी मांगी है। इन अपराधियों की प्रोफाइल तैयार कर इंटरपोल को भेजी जाएगी, ताकि उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की जा सके। सीआईडी द्वारा जारी प्रारूप में अपराधी का नाम, … Read More

देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

Deoghar : देवघर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में चल रहे ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि यह एक संगठित नेटवर्क था, जो लंबे समय से जिले में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में सक्रिय था। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर और आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया … Read More

रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी (RU) ने स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025-27 में नामांकन को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार अब पीजी में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 13 जून को प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पीजी में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं की नजर अब 13 जून पर टिकी है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित विभागों और कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से … Read More

रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

Ranchi : नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को आदिवासी संगठनों और नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन प्रशासन ने उन्हें कांके के ब्लॉक चौक के पास रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी जमीन बचाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि सरकार यदि रिम्स-2 जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान का निर्माण करना चाहती … Read More

घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा हुई लापता, अपहरण की आशंका से सहमे परिजन

Ranchi : रांची में एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा रोज की तरह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार वालों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार, छात्रा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों, रिश्तेदारों और ट्यूशन से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश … Read More