बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान
Bihar : बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। एनएच-31 पर हुए इस भीषण हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी पुलिस अधिकारी पटना में एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने जिले मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी … Read More