Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी
    झारखंड

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 11, 2026Updated:June 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के रिम्स स्थित क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO) में एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम ठप होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। AC बंद होने की वजह से आई (नेत्र) और ENT विभाग में होने वाले कई ऑपरेशन टालने पड़े। अचानक सर्जरी रद्द होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरे मामले में रिम्स प्रबंधन ने AC संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी SUVIDHA SHINRYO Pvt. Ltd. पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रबंधन का कहना है कि एजेंसी पहले से ऑन्कोलॉजी और सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में भी AC संचालन का काम देख रही है। रिम्स के मुताबिक, RIO में AC संचालन को लेकर कार्यादेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही थी और इसकी जानकारी एजेंसी को ई-मेल के जरिए दे दी गई थी। इसके बावजूद एजेंसी ने AC संचालन बंद कर दिया, जिससे अस्पताल की जरूरी चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुईं।

    अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच

    मामले की जानकारी मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक, संपदा पदाधिकारी, DMS-II और हॉस्पिटल मैनेजर की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पता चला कि हाल ही में आई और ENT विभाग को RIO भवन में शिफ्ट किया गया है। इसी वजह से AC संचालन के लिए नई निविदा (टेंडर) प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा था।

    मरीजों को राहत देने के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था

    स्थिति को संभालने के लिए रिम्स प्रबंधन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की। भवन प्रमंडल संख्या-2, रांची द्वारा चयनित उस एजेंसी को RIO में AC संचालन की जिम्मेदारी दी गई है, जो फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में यह काम संभाल रही है। प्रशासन का दावा है कि नई व्यवस्था के जरिए जल्द ही सभी सेवाओं को सामान्य कर दिया जाएगा। रिम्स प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज कराने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    RIO की निगरानी के लिए बनाई गई नई टीम

    RIO के संचालन और व्यवस्था पर नजर रखने के लिए रिम्स प्रबंधन ने नई जिम्मेदारियां भी तय की हैं। आई विभाग के HOD को सेंटर हेड बनाया गया है। वहीं डॉ. मुकेश कुमार नीरज (DMS-II) को एडमिन नोडल, हिरामणि सिसिलिया कुजूर को नर्सिंग नोडल और कृतिका वर्मा को हॉस्पिटल मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिम्स प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि मरीजों के इलाज में बाधा पहुंचाने वाली किसी भी एजेंसी या संस्था के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

    Also Read : एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन
    Next Article हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 11, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 11, 2026

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.