जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

किसलय शानू, रांची भाकपा माओवादी नक्सली संगठन में सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ का इनामी असीम मंडल अब सारंडा छोड़ चुका है. वर्तमान में इसके गतिविधियों की जानकारी गत 22 जून से विजयगिरि और इसके आस- पास के इलाके में होने की सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही है. यह इलका रांची और सरायकेला के सीमावर्ती क्षेत्र में है.इसके साथ छह- सात की संख्या में और नक्सली है. इसके गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद एक बार फिर से सरायकेला और रांची पुलिस ने इसके गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि योजना बनाकर घेराबंदी के बाद आवश्यक कार्रवई की … Read More

बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

मुस्कान चौधरी  पश्चिम बंगाल में मिड-डे मील से अंडे हटाए जाने की अटकलों ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बच्चों को पोषण से वंचित करने और राज्य में शाकाहार थोपने की कोशिश की जा रही है. इस मुद्दे को लेकर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि बंगाल के लोग इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने इस पूरे विवाद को राज्य में हाल के दिनों में अंडे … Read More

APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

मुस्कान चौधरी  गैस बिल, ट्रैफिक चालान और सरकारी नोटिस के नाम पर लोगों के मोबाइल फोन में भेजी गई एक APK फाइल ने हजारों लोगों की जमा-पूंजी पर डाका डाल दिया. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए झारखंड और दिल्ली से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देशभर में 3,000 से ज्यादा साइबर अपराध की शिकायतों से जुड़ा हो सकता है. डीसीपी (साइबर) बजरंग बनसोडे ने बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपी झारखंड निवासी 28 वर्षीय आरिफ अंसारी है, जो पहले भी साइबर अपराधों में शामिल … Read More

लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

New Delhi : दिल्ली के लाल किला इलाके में नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके की जांच कर रही NIA ने तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें एक फरार डॉक्टर भी शामिल है, जिसे NIA इस पूरे आतंकी नेटवर्क का मास्टरमाइंड मान रही है। नई चार्जशीट के बाद इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी की पहले ही मौत हो चुकी है। NIA ने अपनी पूरक चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले जमीर अहमद आहंगर, तुफैल अहमद भट और फरार … Read More

दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

मुस्कान चौधरी कोलकाता से निकलकर अमेरिका के कॉर्पोरेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले भारतीय मूल के शंख मित्रा इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. अमेरिका की हेल्थकेयर रियल एस्टेट कंपनी वेलटॉवर के सीईओ शंख मित्रा को 821 मिलियन डॉलर (करीब 7,750 करोड़ रुपये) के भारी-भरकम पैकेज के कारण दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले अधिकारियों में गिना जा रहा है. एलॉन मस्क के बाद सबसे बड़े पे-पैकेज वाले सीईओ के रूप में उभरे शंख मित्रा की सफलता की कहानी भारत से अमेरिका तक के सफर और वैश्विक कॉर्पोरेट नेतृत्व का एक बड़ा … Read More

झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

मुस्कान चौधरी झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में राज्य सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 1042 अभ्यर्थियों को अब नौकरी मिलने वाली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. दोपहर एक बजे होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे. शिक्षा विभाग के मुताबिक, नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है. सभी जिलों की जिला स्थापना समितियों ने अपनी … Read More

जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

Pawan, Ranchi देश की संसद का उच्च सदन यानी राज्यसभा अक्सर लोकसभा की तुलना में कम चर्चा में रहता है. लेकिन ADR यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और माय नेता की जून 2026 की रिपोर्ट ने राज्यसभा की ऐसी तस्वीर सामने रखी है, जो आम लोगों को चौंका सकती है. रिपोर्ट बताती है कि राज्यसभा में बैठने वाले कई सांसद करोड़पति ही नहीं, अरबपति हैं. कई सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं महिलाओं की संख्या अब भी बेहद कम है. रिपोर्ट में राज्यसभा के 226 मौजूदा सांसदों के शपथपत्रों का विस्तार किया गया है. इन दस्तावेजों के आधार पर … Read More

केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

नक्सल से ज्यादा अब ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने पर पुलिस करेगी फोकस किसलय शानू रांची : नार्को कोऑडिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक शुक्रवार को नयी दिल्ली में हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की. बैठक के दौरान एनटीएफ नार्को फोर्स को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में झारखंड की डीजीपी तदशा मिश्र, एनटीएफ के चीफ अशीम विक्रांत मिंज, एनसीबी के जोनल डॉयरेक्टर आकाश सिंगला और सहायक निदेशक राणा प्रताव यादव सहित एनसीबी के अन्य अधिकारी शामिल हुए.बैठक के दौरान झारखंड में एनटीएफ को सुदृढ़ बनाने का निर्देश … Read More

‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

मुस्कान चौधरी झारखंड के सिमडेगा जिले की 22 वर्षीय आदिवासी युवती प्रीति कुजूर के लिए विदेश में नौकरी करने का सपना अब मुश्किलों में बदल गया है। प्रीति का आरोप है कि उन्हें दुबई में घरेलू कामगार की नौकरी का भरोसा देकर ओमान भेज दिया गया, जहां वह अब घर लौटने के लिए संघर्ष कर रही हैं। प्रीति ने बताया कि इस साल की शुरुआत में एजेंटों ने उन्हें और सिमडेगा की दो अन्य महिलाओं को दुबई में नौकरी दिलाने का वादा किया था। हालांकि दिल्ली से रवाना होने से ठीक पहले उन्हें बताया गया कि उन्हें दुबई नहीं बल्कि ओमान … Read More

झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

किशलय शानू झारखंड का चतरा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, रांची जैसे जिले अफीम सहित अन्य नशीली पदार्थों के उत्पादन, खरीद और बिक्री के लिए आए दिन चर्चा में रहता रहा है. बीते 25 जून को झारखंड सरकार ने इसके खिलाफ एक अभियान शुरू किया है. खरीद-बिक्री और उत्पादन के बीच पुलिस लगातार अफीम के फसलों को साल-दर-साल नष्ट करती आ रही है. झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते ढाई साल में कुल 2627 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कुल 1941 मामले दर्ज किए … Read More