Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 27, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी

    झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में राज्य सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 1042 अभ्यर्थियों को अब नौकरी मिलने वाली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. दोपहर एक बजे होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे. शिक्षा विभाग के मुताबिक, नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है. सभी जिलों की जिला स्थापना समितियों ने अपनी अनुशंसा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी है, जिसके बाद नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है.

    पहली से आठवीं तक के स्कूलों में जाएंगे नए शिक्षक

    इस चरण में पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए 274 सहायक आचार्यों की नियुक्ति की जाएगी. वहीं, छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए 768 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा. सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से कई ऐसे सरकारी स्कूलों को राहत मिलेगी, जहां लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं. कई स्कूलों में एक या दो शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई चल रही थी. नए शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों की पढ़ाई बेहतर होने की उम्मीद है.

    सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की सबसे ज्यादा नियुक्ति

    छठी से आठवीं कक्षा के लिए विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है. हर स्कूल में भाषा, गणित एवं विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे. इनमें भाषा विषय के 150, गणित एवं विज्ञान के 231 और सामाजिक विज्ञान के सबसे ज्यादा 387 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. विभाग का मानना है कि विषयवार नियुक्ति से स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी और छात्रों को सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे.

    पलामू में सबसे ज्यादा, रामगढ़ में सबसे कम नियुक्तियां

    जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 123 शिक्षकों की नियुक्ति पलामू जिले में होने जा रही है. इसके अलावा गिरिडीह में 92, कोडरमा में 81, साहिबगंज में 63, पश्चिमी सिंहभूम में 61, देवघर में 59, दुमका में 54, गोड्डा में 53 और पाकुड़ में 51 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा. वहीं, सबसे कम केवल चार शिक्षकों की नियुक्ति रामगढ़ जिले में होगी. रांची में 36, खूंटी में 12, लोहरदगा में 11, गुमला में 27, सिमडेगा में 21, लातेहार में 41, गढ़वा में 34, पूर्वी सिंहभूम में 39, सरायकेला-खरसावां में 34, हजारीबाग में 15, धनबाद में 42, बोकारो में 24 और जामताड़ा में 39 शिक्षकों को नियुक्ति मिलेगी.

    26 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया अब भी जारी

    दरअसल, राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के लिए करीब 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं. अब तक करीब 12,500 शिक्षकों को नौकरी मिल चुकी है. 29 जून को 1042 और अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह संख्या और बढ़ जाएगी. सरकार का कहना है कि बाकी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी. शिक्षा विभाग का लक्ष्य सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है. सरकार को उम्मीद है कि नई नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था मजबूत होगी और छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

    Also Read : ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी
    Also Read : केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?
    Next Article दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.