हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

Sahebganj : अमर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के 171वें हूल दिवस समारोह को लेकर साहेबगंज के भोगनाडीह में प्रशासन की कार्रवाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. एसडीएम अमर जॉन आईन्द की अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/135 के तहत 53 लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए कभी को  कोर्ट में हाजिर होने और 10 हजार रुपये का शांति बॉन्ड भरने का निर्देश दिया है. इनमें भोगनाडीह के ग्राम प्रधान बबलू हांसदा समेत कई ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और आसपास के गांवों के लोग शामिल हैं. लिस्ट में तलबड़िया, पहाड़पुर, हड़वाडीह, किताजोर, सरायद्वान, भागाबांध, … Read More

जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

किसलय शानू बोकारो ट्रेजरी घोटाले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. नए खुलासे के मुताबिक कौशल पांडेय ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में खुद को मुख्य आरोपी बताया है. जांच टीम के सामने उसने बताया, ‘’मैं उपेंद्र सिंह से संबंधित जानकारी हासिल कर दस्तावेज में जालसाजी की और उसे एडिट किया. इसके बाद उपेंद्र सिंह के अकाउंट नंबर यानी की जगह अपनी पत्नी अन्नू पांडेय का अकाउंट नंबर डाल दिया था.’’ कौशल पांडेय के अनुसार, ‘’उपेंद्र सिंह जुलाई 2016 को रिटायर हो गए थे, लेकिन मैं उनकी जन्मतिथि में जालसाजी की और उसे एडिट करके मार्च, 2026 कर दिया … Read More

जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

मुस्कान चौधरी जमशेदपुर के पोटका प्रखंड में फैले ब्रेन मलेरिया ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. महज 72 घंटे के भीतर चार बच्चों की मौत और दो दर्जन के करीब लोगों के बीमार होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लगातार सामने आ रहे नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, जबकि अस्पतालों में भर्ती कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा लखी सरदार, आठ वर्षीय राहुल सरदार, आठ वर्षीय सुबोला सरदार और एक वर्षीय खुशबू सरदार शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग की … Read More

1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

Ranchi : झारखंड में एक बार फिर शिक्षकों की बहाली और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है. सीएम हेमंत सोरेन द्वारा 1042 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है. भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सरकार के इस कदम को महज एक ‘फोटो सेशन’ और ‘प्रचार की राजनीति’ करार दिया है. उनका कहना है कि सरकार असल मुद्दों को छिपाने के लिए छोटे-छोटे आयोजनों को बड़ा उत्सव बनाकर पेश कर रही है. सिर्फ 2 फीसदी भर्ती पर जश्न क्यों? प्रतुल शाह देव ने आंकड़ों का हवाला … Read More

1042 नए सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- बच्चों का भविष्य आपके हाथ में…

Ranchi : “आपको सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं मिली है, बल्कि झारखंड की आने वाली पीढ़ी को गढ़ने की जिम्मेदारी मिली है.” सीएम हेमंत सोरेन ने 1042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए यही संदेश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज और राज्य की दिशा तय करते हैं. इसलिए हर शिक्षक को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों को लेकर कई तरह की बातें होती हैं, लेकिन इन सबसे प्रभावित हुए बिना शिक्षकों को अपना काम पूरी ईमानदारी से करना चाहिए. सीएम ने कहा कि राज्य के … Read More

राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

मुस्कान चौधरी पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की 10 दिनों के भीतर हुई मौतों ने पूरे इलाके को दहला दिया है. रहस्यमय बीमारी की चपेट में आए इस परिवार के सदस्यों की मौत का कारण अब स्पष्ट हो चुका है. डॉक्टरों ने जांच में पाया है कि पूरा परिवार मेडिकल सुविधा लेने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा ले रहा था. इसी क्रम में ओझा के बताए तरीकों के अऩुसार किसी तरह के भोजन या दवाई के बदले राख खा रहा था. जो पेट में जाकर जहर में बदल गया और … Read More

कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

मुस्कान चौधरी पहले कोयला निकला, देश को ऊर्जा मिली. धनबाद देश की कोल राजधानी कहलाई. खदान बंद होने के बाद अवैध खनन से मरनेवालों की लंबी ऋंखला है. शायद ही कोई महीना होगा, जब धनबाद सहित राज्य के अन्य बंद कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से किसी मजदूर के मौत की खबर न मिलती हो. लेकिन सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड यानी सीसीएल ने अब इस दाग को मिटाने की कोशिश शुरू की है. बंद खदान में भरे पानी से आम जन का प्यास बुझाने की योजना शुरू होने जा रही है. मतलब, कोयला खदानों से निकलने वाला … Read More

झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के भीतर एक बड़ा राजनीतिक घमासान मच गया है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने एक कड़ा फैसला लेते हुए झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव को उनके पद से हटा दिया है। कुमार गौरव के पद को फिलहाल ‘होल्ड’ पर रख दिया गया है। अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। सर्किट हाउस में आधी रात को क्या हुआ? यह कार्रवाई झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आयुष अग्रवाल की एक शिकायत के बाद हुआ। आयुष ने आरोप … Read More

बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

Ranchi : झारखंड की सियासत और ब्यूरोक्रेसी के गलियारों में इस वक्त भारी हलचल है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव को ED ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, ताजा अपडेट यह है कि रोहित उरांव आज ED के सामने पेश नहीं हो रहे हैं और उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से तीन हफ्ते का वक्त मांगा है। उन्होंने दस्तावेज जुगाड़ कर हाजिर होने की बात एजेंसी से कही है। ED इनके आवेदन पर विचार कर फिर से समन करेगी। क्या है पूरा मामला? यह पूरा मामला झारखंड में हुए कथित … Read More

झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

मुस्कान चौधरी कभी सिमडेगा की कच्ची जमीन पर हॉकी स्टिक थामने वाली बेटियां आज देश की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मैदानों में उतरने को तैयार हैं. झारखंड लगातार भारतीय महिला हॉकी को नई प्रतिभाएं दे रहा है और एक बार फिर राज्य की चार खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाकर इसकी पुष्टि कर दी है. जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की कुल चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है. रांची के बरियातू हॉकी सेंटर की चार खिलाड़ियों- बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो, रोशनी आइंद और निशा मिंज का चयन भारतीय जूनियर महिला … Read More