Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड कांग्रेस के भीतर एक बड़ा राजनीतिक घमासान मच गया है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने एक कड़ा फैसला लेते हुए झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव को उनके पद से हटा दिया है। कुमार गौरव के पद को फिलहाल ‘होल्ड’ पर रख दिया गया है। अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

    सर्किट हाउस में आधी रात को क्या हुआ?

    यह कार्रवाई झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आयुष अग्रवाल की एक शिकायत के बाद हुआ। आयुष ने आरोप लगाया कि सर्किट हाउस में रात के करीब 1:30 बजे एक बेहद शर्मनाक घटना घटी। उनके मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव शराब के नशे में वहां पहुंचे थे। उस वक्त वहां करीब 15 से 20 लोग मौजूद थे। कुमार गौरव ने सबके सामने आयुष अग्रवाल के साथ बदतमीजी की और उन्हें मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं। आयुष अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि कुमार गौरव का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने वहां मौजूद संगठन की महिला प्रदेश प्रभारी नवनीत मैडम, सह-प्रभारी मुरारी और फहद के साथ भी बेहद खराब व्यवहार किया। जिन लोगों के साथ यह बदतमीजी हुई, उनमें दो राष्ट्रीय सचिव और दो प्रदेश महासचिव शामिल हैं। आयुष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी भी पदाधिकारी को सार्वजनिक रूप से गाली देना न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि यह पूरी पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस दौरान महिला पदाधिकारियों के सम्मान और मर्यादा की सीमाओं को भी पार किया गया, जो कि पूरी तरह से निंदनीय है।

    इस घटना के बाद आयुष अग्रवाल ने संगठन के बाकी साथियों से भी अपील की है कि वे खुलकर सामने आएं और बताएं कि वे इस तरह के व्यवहार के साथ हैं या फिर निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़े हैं। फिलहाल, दिल्ली दरबार ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कुमार गौरव पर एक्शन ले लिया है।

    Also Read : बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    Jharkhand Youth Congress President Kumar Gaurav's tenure put on hold; whose complaint triggered the action? किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन? झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?
    Next Article कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026
    Latest Posts

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.