बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

मुस्कान चौधरी  झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि बैंक की लापरवाही की वजह से एक बुजुर्ग की जान चली गई. परिजनों का कहना है कि ई-केवाईसी नहीं होने के कारण कई महीनों से पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा था. पैसे के अभाव में समय पर इलाज नहीं हो सका और आखिरकार बुजुर्ग रतन लकड़ा की मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को बैंक परिसर में रखकर धरना शुरू कर दिया. उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे वहां से … Read More

जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

किसलय शानू  साल 2018, रांची के मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़ा एक मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था. आरोप था कि नवजात बच्चों को अवैध रूप से दूसरे राज्यों के लोगों को पैसे लेकर सौंपा जा रहा है. पुलिस ने मानव तस्करी, धोखाधड़ी, जालसाजी और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया. दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. मामला राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा और इसे संगठित बाल तस्करी का उदाहरण बताया गया. लेकिन लगभग आठ साल बाद रांची की अदालत ने इस पूरे मामले में दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है. इनमें … Read More

अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में बिना वैध अनुबंध के करोड़ों रुपये के भुगतान को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी कार्ड प्रिंटिंग का काम करने वाली गुड़गांव की रोजमार्टा कंपनी का सरकार के साथ अनुबंध 22 फरवरी, 2026 को समाप्त हो गया था. बाद में इसे केवल 22 मार्च, 2026 तक ही बढ़ाया गया था. मरांडी ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद पिछले लगभग तीन महीनों से यह कंपनी बिना किसी अधिकृत विस्तार के काम कर रही है और … Read More

शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अचानक खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज पहुंच गए. बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. परिसर की बदहाल स्थिति, रखरखाव में लापरवाही और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और कहा कि खिलाड़ियों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का दौरा किया. उन्होंने आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और … Read More

भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेपीएससी की हालिया प्रतियोगिता परीक्षाओं और परिणामों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में जेपीएससी अब योग्यता नहीं, बल्कि अव्यवस्था, अपारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का प्रतीक बन चुका है. उन्होंने कहा कि एक ओर सिविल सेवा परीक्षा में 103 पदों के लिए 2204 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर दिया जाता है, लेकिन कटऑफ तक जारी नहीं किया जाता, तीनों सदस्यों के हस्ताक्षर तक नहीं होते और मेरिट सूची पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं. दूसरी ओर बैकलॉग … Read More

झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

झारखंड सरकार ने झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार (RERA) में नए अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति कर दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अजय कुमार सिंह को झारखंड RERA का अध्यक्ष और नलिन कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है. नए अध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती नए अध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राज्य का रियल एस्टेट क्षेत्र कई चुनौतियों से जूझ रहा है.पिछले कुछ वर्षों में फ्लैट और आवासीय परियोजनाओं में देरी, समय पर कब्जा नहीं मिलने, बिल्डरों द्वारा नियमों के उल्लंघन और खरीदारों की बढ़ती शिकायतों ने RERA की भूमिका को … Read More

पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

मुस्कान चौधरी  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज़ सईद को सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया है. एजेंसी ने जम्मू की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में हाफिज़ सईद पर हमले की साजिश रचने, सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. NIA का दावा है कि जांच के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक और तकनीकी सबूतों से पाकिस्तान की भूमिका और हाफिज़ सईद की कथित संलिप्तता के अहम तथ्य सामने आए हैं. … Read More

शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

मुस्कान चौधरी  कथित शराब घोटाला मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव पेश हुए। ईडी के दूसरे समन के बाद रोहित तय समय पर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। ईडी ने इससे पहले रोहित उरांव को 29 जून और रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, दोनों निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी से तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था। एक सप्ताह की मोहलत के बाद … Read More

BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

रामगढ़ : राज्य में इनदिनों अपराध की क्षेत्र में पांव पसार रहे कुख्यात प्रिंस खान गैंग के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अहले सुबह पुलिस और अपराधी के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ प्रिंस खान गैंग से जुड़े सदस्यों के साथ हुई है। इस दौरान कुख्यात शिवराज के पैर में पुलिस की गोली लगी है। इस कार्रवाई में रांची, रामगढ़ और धनबाद की पुलिस शामिल थी।  पुलिस की संयुक्त टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी है। पुलिस … Read More

जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

विजय उरांव  वैसे तो हेमंत 2.0 सरकार के बनने के कुछ दिन बाद से ही बाजार में ये चर्चा शुरू हो गई थी कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मिलने जा रहे हैं. रह-रह कर इस बात को बल मिलता रहा, जब कांग्रेस और जेएमएम के मंत्रियों, नेताओं के एक ही मुद्दे पर विरोधाभासी बयान दिखने लगे. चाहे वह जेटेट में भाषा के मुद्दे पर रार हो, चाहे बोर्ड-परिषद में हिस्सेदारी का मसला हो. या फिर बिहार चुनाव के दौरान जेएमएम को इंडिया गठबंधन की तरफ ठेंगा दिखाए जाने का प्रकरण. सियासी गलियारों में एक डील … Read More