झारखंड: नेपाल में लापता रामप्रसाद की तलाश जारी, परिजनों से मिले संजय सेठ
नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ के बाद रांची का एक परिवार अपने बेटे की तलाश में परेशान है. रांची के कोकर के रहने वाले रामप्रसाद घोष का 26 अगस्त के बाद से परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. फोन बंद है और कहीं से भी उनके बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिल रही है. परिवार लगातार उन्हें खोजने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रामप्रसाद के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि रामप्रसाद की तलाश में हर संभव … Read More