AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गिरिडीह. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को गिरिडीह में जमकर विवाद हो गया. छात्रों का आरोप है कि मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों का JMM कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और इसके बाद उनके साथ मारपीट की. छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. दरअसल, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का ऐलान किया … Read More

उप-समिति के सदस्य

HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

रांची : राजधानी रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी HEC को फिर से मजबूत करने की कोशिश तेज होती दिख रही है. शुक्रवार को HEC के पुनरुद्धार को लेकर गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. बैठक में HEC की मौजूदा स्थिति और इसे दोबारा पटरी पर लाने की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान संस्थान की वित्तीय और औद्योगिक स्थिति के साथ-साथ इसके पुनरुद्धार के लिए जरूरी कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया. HEC … Read More

Mayawati

वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

वंदे मातरम् के पूरे गीत या इसके शुरुआती दो छंदों के गायन को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसे लेकर हो रही सियासत पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत के गायन को राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है. सरकारों और राजनीतिक दलों को बेरोजगारी, युवाओं के भविष्य और बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. मायावती ने कहा कि केंद्र हो या राज्य, सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक दल कई बार अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप पुराने फैसलों और नीतियों में बदलाव … Read More

क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विवादों के केंद्र में आई TSR Data Processing Private Limited (TDPL) का उत्तर प्रदेश में भी विवादों और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा लंबा इतिहास रहा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद सचिवालयों में हुई भर्तियों से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परीक्षा कराने वाली निजी एजेंसियों और पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए थे. मामला उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद सचिवालयों में वर्ष 2020-21 के दौरान विभिन्न पदों पर हुई भर्तियों का था. इन भर्तियों में परीक्षा संचालन का काम निजी एजेंसियों को दिया गया था, जिनमें … Read More

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड हाईकोर्ट के हालिया आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि 11वीं से 13वीं जेपीएससी भर्ती मामले में जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच द्वारा किया गया यह दावा बेबुनियाद था कि सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अदालत में खामोश रहे और कोई भी बड़ा अधिकारी या महाधिवक्ता मौजूद नहीं था. हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी के अनुसार, इस मामले में राज्य सरकार की ओर से सीनियर एएजी अच्युत केशव ने प्रभावी रूप से पक्ष रखा है. जो महाधिवक्ता से एक पद नीचे के एडवोकेट हैं. इससे पहले, गुरूवार 20 अगस्त को देर शाम रांची प्रेस क्लब में आयोजित … Read More

Rajiv Gandhi

राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

गांधी परिवार के लिए 20 अगस्त का दिन सिर्फ जयंती का नहीं है. इस बार राजीव गांधी की याद उनकी पत्नी सोनिया गांधी और बेटे राहुल गांधी के रिश्ते की कहानी भी चर्चा में है. इसी को लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी मां सोनिया गांधी के लिए भावुक संदेश पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने पिता राजीव गांधी को याद किया और बताया कि उनके जाने के बाद उनकी मां ने किस तरह मुश्किल वक्त का सामना किया. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने अपनी मां और पिता को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा समय … Read More

sudesh mahto

सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

रांची : AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 और JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है. राज्य गठन के समय लोगों को उम्मीद थी कि प्राकृतिक संसाधनों से उनके जीवन में बदलाव आएगा. लेकिन आज भी खनिज संपदा वाले क्षेत्रों के लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है. 9D के तहत झारखंड को विशेष अनुमति देने की मांग सुदेश महतो ने कहा कि न्यायालय के आदेश के … Read More

Rajiv gandhi

कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

एक ऐसा इंसान, जिसने कभी प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखा. जिसकी जिंदगी राजनीति की रैलियों और भाषणों से ज्यादा विमान के कॉकपिट में गुजरती थी. जिसे उड़ान पसंद थी और सियासत से दूरी. लेकिन जिंदगी ने राजीव गांधी को बार-बार ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया, जहां निजी दुख और देश की जिम्मेदारी एक साथ सामने खड़ी थी. पहले छोटे भाई संजय गांधी की अचानक मौत हुई. फिर मां इंदिरा गांधी की हत्या ने उनकी पूरी दुनिया बदल दी. जिस बेटे ने शायद अपनी जिंदगी एक आम पायलट की तरह बिताने की सोची थी, उसे महज 40 साल की उम्र … Read More

टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

जोहार लाइव ब्यूरो टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल), वह परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी है जो झारखंड सरकार द्वारा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षाएं रद्द करने के फैसले के केंद्र में है. साथ ही झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन यानी जेपीएससी की भी वो परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं जिसे टीडीपीएल ने आयोजित कराए थे. टीडीपीएल को लेकर झारखंड सीआईडी की ओर से कार्रवाई का दौर लगातार जारी है. इधर बीते मंगलवार 18 जुलाई को सीआईडी ने यूपी के लखनऊ स्थित कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की, जिसमें कंपनी के कामकाज से संबंधित कई … Read More

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

रांची. झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी और रद्द परीक्षाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेएसएससी-सीजीएल, जेपीएससी की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, रद्द की गई 23 परीक्षाओं और संदेह के घेरे में आई अन्य परीक्षाओं की जांच सीआईडी के बजाय सीबीआई से कराने की मांग की है. मरांडी ने कहा कि सीजीएल की जांच को लेकर सीआईडी पर ही सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में उसी एजेंसी से इन मामलों की निष्पक्ष जांच कैसे संभव है. मरांडी ने आरोप लगाया कि सीजीएल में गड़बड़ी को लेकर … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More