Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पंजाब में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
    देश

    पंजाब में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    अबोहर : पंजाब में अबोहर जिले के गंग कैनाल में वीरवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों में से छह की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान लखविंदर सिंह (16), सोना (4), सिमरनजीत (8), साजन (6) के अलावा स्वर्ण कौर और कुलविंदर के रूप में हुई है।
    कार चालक सुरेंद्र लापता है, जबकि बलविंद्र सिंह तैरकर बाहर आ गया। कार में सवार सभी लोग अबोहर के गांव अचाड़िकी में चार वर्षीय बाबा से झाड़ा लगवाने जा रहे थे। अचानक कार का स्टेयरिंग जाम होने से वह नहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी बचाव टीम सहित मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाया।
    जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के गांव अमरपुरा ढाणी निवासी एक ही परिवार के आठ लोग सेंट्रो कार में अचाड़िकी के लिए रवाना हुए। इसमें तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। जैसे ही उनकी कार गांव जंडवाला मीरां सांगला के पास से गुजरती गंग कैनाल नहर के पास पहुंची तो कार का स्टेयरिंग जाम हो गया।

    कार सीधी नहर में जा गिरी। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया गोताखोरों और अन्य ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के सहारे उक्त कार को निकाला।

    कार में से दो महिलाओं, एक पुरुष व तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    #National News crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 अपराधिक मामलों में नामजद राज कुमार खटिक सहित 3 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article राज्य के शिक्षा जगत में संत जेवियर कॉलेज का अभिन्न योगदान : अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.