Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»12 अपराधिक मामलों में नामजद राज कुमार खटिक सहित 3 अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    12 अपराधिक मामलों में नामजद राज कुमार खटिक सहित 3 अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

     पिस्टल, कट्टा, जिन्दा गोली व अन्य समान बरामद

    झरिया : झरिया थाना के कोईरीबांध सब्जी पट्टी के रहने वाले दुर्दांत अपराधी राज कुमार खटीक को उसके दो अन्य साथियों के साथ पुलिस ने बीती रात कतरास से गिरफ्तार किया है। राज कुमार खटीक पर झरिया, धनबाद, जरिडीह थाना में 12 मामले दर्ज है जबकि उसके साथियों पर भी कतरास व बोकारो में मामले दर्ज है।
    इस संबंध में आज वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कतरास थाना क्षेत्र के रेलवे ग्राउंड स्थित ओवर ब्रिज के पास कुछ अपराधियों द्वारा डकैती की योजना बनाई जा रही है।
    सूचना मिलने के बाद एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया।
    छापामारी टीम ने कतरास थाना क्षेत्र के रेलवे ग्राउंड स्थित ओवर ब्रिज के पास छापामारी कर राज कुमार खटीक और उसके साथी मो अनवर अंसारी एवं जावेद कुरैशी को लोडेड हथियार एवं गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
    गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने बताया कि वे कई बार अपराधिक कांड में जेल जा चुके हैं तथा आज कतरास थाना अंतर्गत पंचगढ़ी बाजार में स्थित एक प्रतिष्ठित व्यवसाई के घर में डकैती करने वाले थे।
    एसएसपी ने बताया कि राज कुमार खटीक के विरुद्ध झरिया थाना में 8, कतरास थाना में 2 तथा धनबाद और जरिडीह थाना में एक-एक मामला दर्ज है। जावेद के विरुद्ध कतरास थाना में 3 तथा अनवर के विरुद्ध बोकारो में एक मामला दर्ज है।
    अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, एक लोडेड देशी कट्टा, 7.65 एमएम की एक जिन्दा गोली, एक मोबाइल फोन, ताला काटने वाली कैंची व लोहे के 2 रड बरामद किया है।
    छापामारी टीम में ग्रामीण एसपी श्री अमन कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कतरास श्री विनोद उरांव, कतरास थाना के सुरेश देवगम, तकनीकी शाखा के राधा कुमार तथा एसओजी टीम एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रम शक्ति अभियान के तहत निगमित निबंधन करवायें: उपायुक्त
    Next Article पंजाब में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.