Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»श्रम शक्ति अभियान के तहत निगमित निबंधन करवायें: उपायुक्त
    झारखंड

    श्रम शक्ति अभियान के तहत निगमित निबंधन करवायें: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हजारीबाग: उपायुक्त डा. भुवनेश प्रताप सिंह ने निगमित सामाजिक दायित्व से संबंधित विभिन्न उद्यमों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी कम्पनी के प्रबंधन अपने स्तर से असंगठित क्षेत्र में मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे श्रम शक्ति अभियान से जोड़ें। साथ ही अभियान के तहत प्रत्येक प्रखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर का आयोजन असंगठित मजदूरों का निबंधन निःशुल्क सुनिश्चित करायें। इस योजना के माध्यम से किसी भी श्रमिक के निधन पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत 2-2 लाख रूपये की बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है। वे गुरूवार को समाहरणालय सभागार में सीएसआर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी सीएसआर अधिकारियों को निदेश दिया कि निबंधन का यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। साथ ही उपायुक्त ने यह भी निदेश दिया कि यदि अबतक कोई श्रमिक भाई का निबंधन नहीं करवाया गया है तो वे अपना जिला, प्रखण्ड के श्रम कार्यालय में फार्म भरकर निबंधन करायें। मौके पर सभी क्रेशर मालिकों से कहा गया कि जल शक्ति अभियान के तहत जितना भी काम किया गया है उससे संबंधत फोटोग्राफ समर्पित करें। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को जागरूक करें। सभी लोग इस योजना का लाभ उठायें। श्रम शक्ति अभियान के तहत उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में श्रम शक्ति अभियान के तहत पांच योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही बताया कि झारखण्ड सरकार द्वारा श्रम विभाग के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों जैसे – सफाई और घरेलू कामगार, रिक्शा, ठेला, टैक्सी, आटो चलाने वाले, सब्जी-फल बेचने वाले, धोबी, नाई, दर्जी, माली, मोची और मोटिया मजदूर अपना निबंधन कराकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।
    उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के स्तर से इस संबंध में जारी अपील का हवाला देते हुए कहा कि आगामी 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘श्रम शक्ति अभियान’ के दौरान प्रत्येक प्रखण्ड एवं शहरी क्षेत्र में संगठित मजदूरों के निबंधन हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान निःशुल्क निबंधन की व्यवस्था है।
    इस अवसर पर अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की, सीएसआर आफिसर उमेश सिंह, विभिन्न कम्पनियों के मालिक, क्रशर संचालक सहित कई मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रसाद योजना से बाबा नगरी को मिलेगी एक अलग पहचान: नैन्सी सहाय
    Next Article 12 अपराधिक मामलों में नामजद राज कुमार खटिक सहित 3 अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.