Ranchi: रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसे पात्र और वंचित परिवारों को योजना का लाभ पहुंचाना है, जिनके पास भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं है और जो पहले किसी आवासीय योजना से लाभान्वित नहीं हुए हैं.
योजना के लिए पात्रता और शर्तें
नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन महिला या पुरुष मुखिया के नाम से किया जाएगा, जिसमें पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होंगे. इस योजना के लिए कुछ प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:
1 लाभुक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पूरे भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
2 जो लोग पहले से केंद्र या राज्य सरकार की किसी आवासीय योजना का लाभ ले चुके हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे.
3 केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के परिवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 3,00,000 रुपये से कम है.
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
कैंप में जाने से पहले आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
1 भूमि से संबंधित अद्यतन कागजात
2 परिवारिक फोटो (घर के साथ) एवं आवेदक के दो पासपोर्ट साइज फोटो
3 पति और पत्नी का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति
4 बैंक खाता या पासबुक की छायाप्रति
5 आय प्रमाण पत्र
6 आवास होल्डिंग रसीद
7 स्व-प्रमाण पत्र
8 भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होने का शपथ पत्र
9 आवेदक के माता-पिता एवं पति का आधार कार्ड
10 आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर
कैंप का कार्यक्रम
यह विशेष कैंप 30 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 7 मई 2026 तक विभिन्न वार्डों में आयोजित किए जाएंगे. रांची नगर निगम ने सभी योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित वार्ड के कैंप में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें.
सहायता के लिए संपर्क करें
अधिक जानकारी के लिए नागरिक निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
* टोल-फ्री नंबर: 1800-570-1235
* व्हाट्सएप चैटबॉट: 814-123-1235
Also Read : हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले का रांची में फूटा गुस्सा, काला पोस्टर लेकर किया विरोध प्रदर्शन


