Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मिलिट्री ट्रेनिंग में लगी गंभीर चोट पर अब मिलेगी कैडेट्स रीसेटेलमेंट सुविधा, रक्षा मंत्रालय में प्रस्ताव पास  
    ट्रेंडिंग

    मिलिट्री ट्रेनिंग में लगी गंभीर चोट पर अब मिलेगी कैडेट्स रीसेटेलमेंट सुविधा, रक्षा मंत्रालय में प्रस्ताव पास  

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    FILE PHOTO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : अब मिलिट्री ट्रेनिंग में अगर कैडेट्स को गंभीर चोट लगती है तो उन्हें रीसेटेलमेंट की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हालांकि इसमें ना डिसएबिलिटी पेंशन देने पर फैसला हुआ है और न ही ईसीएचएस सुविधा का लाभ मिलेगा.

    जानकारी के मुताबिक, मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान चोट लग जाने की वजह से मेडिकल आधार पर जो कैडेट्स बाहर हो जाते हैं, उन्हें भी रीसेटेलमेंट (पुर्नस्थापन) सुविधा दी जाएगी. रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हालांकि इसमें न तो डिसएबिलिटी पेंशन शामिल है ना ही ईसीएचएस की सुविधा. इसमें वह कुछ भी नहीं है जो सर्विस हेडक्वॉर्टर (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) ने अपने प्रस्ताव में भेजा था.

    रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ऐसे कैडेट्स के लिए अवसरों को बढ़ाने के लिए, पुनर्वास महानिदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ के विस्तार की अनुमति दी गई है. इससे मेडिकल आधार पर निष्कासित हुए 500 कैडेट्स को योजनाओं का लाभ उठाने और उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. इसी तरह की स्थिति में भविष्य के कैडेट्स को भी समान लाभ मिलेंगे.

    रीसेटेलमेंट में शामिल सुविधा

    रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि कैडेट्स को ऑयल प्रॉडक्ट एजेंसी में अलॉटमेंट के लिए 8 पर्सेंट कोटा के लिए इलेजिबल होने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा. मदर डेरी मिल्क बूथ, फ्रूट और वेजिटेबल (सफल) शॉप का अलॉटमेंट हो सकेगा. एनसीआर में सीएनजी स्टेशन के मैनेजमेंट के लिए, एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशनशिप के अलॉटमेंट के लिए, रेटल आउटलेट (पेट्रोल और डीजल) के अलॉटमेंट के लिए इलेजिबिलिटी सर्टिकेट दिया जाएगा. सिक्योरिटी एजेंसी स्कीम और टेक्निकल सर्विस स्कीम में शामिल किया जाएगा. ये सब अभी डिसएबल्ड पूर्व सैनिकों और सैनिकों की विडोज (विधवाओं) पर लागू होती हैं.

    डिसएबिलिटी पेंशन नहीं

    रक्षा मंत्रालय को जो प्रस्ताव भेजा गया था उसमें डिसएबिलिटी पेंशन देने को कहा गया था. 2015 में रक्षा मंत्री ने इस मामले पर एक्सपर्ट कमिटी बनाई थी तब भी कमिटी ने दिव्यांग कैडेट्स को डिसएबिलिटी पेंशन और आर्थिक मदद की सिफारिश की थी. लेकिन तब इसे स्वीकार नहीं किया गया. सर्विस हेडक्वॉर्टर्स ने फिर प्रस्ताव भेजा. जिसमें कहा गया कि अगर कैडेट डिसएबल हो जाता है या मौत हो जाती है तो आर्थिक मदद (एक्स ग्रेशिया) का प्रावधान किया जाए. इसके लिए उन्हें लेफ्टिनेंट की सैलरी के हिसाब से पेंशन दी जा सकती है.

    क्यों है जरूरी

    अगर ट्रेनिंग के दौरान कोई कैडेट डिसएबल हुआ या उसकी मौत हो गई तो सरकार या फौज की तरफ से उन्हें या परिवार वालों को कोई राहत नहीं दी जाती. दिव्यांग कैडेट्स को मदद देने का मसला संवेदनाओं से भी जुड़ा है. ट्रेनिंग के दौरान डिसएबल होने के बाद कइयों को जिंदगी भर इलाज का भारी खर्चा उठाना पड़ता है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 1985 के बाद अब तक करीब 500 डिसएबल कैडेट्स हैं. हर साल अलग-अलग सैन्य अकैडमी में करीब 10-20 कैडेट्स मेडिकली अनफिट होने की वजह से बाहर हो जाते हैं.

    army Cadets Resettlement Facility Country defense minister Defense Ministry indian army johar live news Military Training Rajnath singh Security कैडेट्स रीसेटेलमेंट सुविधा जोहार लाइव न्यूज़ देश भारतीय सेना मिलिट्री ट्रेनिंग रक्षा मंत्रालय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएड शीरन ने दिलजीत के साथ मुंबई में किया परफॉर्म, कॉन्सर्ट के कई वीडियो वायरल
    Next Article तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.