Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»सीएसी के चेयरमैन कपिल देव ने कहा, रवि शास्त्री भारतीय टीम के मुख्य कोच पद पर बने रहेंगे
    खेल-सिनेमा

    सीएसी के चेयरमैन कपिल देव ने कहा, रवि शास्त्री भारतीय टीम के मुख्य कोच पद पर बने रहेंगे

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई : कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रवि शास्त्री को भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच पद पर बरकरार रखा है।

    सीएसी ने संवाददाता सम्मेलन कर इस बात की जानकारी दी।

    सीएसी के चेयरमैन कपिल देव ने कहा, हम तीनों ने आमसहमति से फैसला किया है कि रवि शास्त्री भारतीय टीम के मुख्य कोच पद पर बने रहेंगे।

    शास्त्री का नया कार्यकाल टी-20 विश्व कप-2021 तक होगा। वह इस समय टीम के साथ विंडीज दौरे पर हैं और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएसी के समक्ष इंटरव्यू दिया। शास्त्री ने इस रेस में आस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और न्यूजीलैंड के माइक हेसन को पीछे किया है।

    इन तीनों के अलावा भारत के पूर्व मैनेजर रह चुके लालचंद राजपूत और रोबिन सिंह भी रेस में थे लेकिन यह दोनों आखिरी तीन में नहीं पहुंच पाए। वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व कोच फिल सिमंस ने अपना नाम वापस ले लिया था।

    कपिल ने कहा, “तीनों के बीच काफी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा थी और शास्त्री काफी करीबी अंकों से आगे रहे। हमने चुनाव करते हुए कोचिंग स्किल्स, उनके अनुभव, खेल की जानकारी, उपलब्धियां और जो भी हमें पैरामीटर दिए गए थे उनको ध्यान में रखा। हमने उनके प्रेजेंटेशन को ध्यान से सुना और उनको सुनने के बाद उनको अंक दिए।”

    शुरुआत से ही ऐसी अटकलें थीं कि शास्त्री इस पद पर बने रहेंगे। विंडीज दौरे पर जाने से पहले टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी शास्त्री का समर्थन किया था। शास्त्री के नेतृत्व में टीम ने पिछले साल आस्ट्रेलिया में 71 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती थी। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भी टीम ने सेमीफाइनल का सफर तय किया था।

    सीएसी के एक और सदस्य अंशुमन ने शास्त्री को चुनने की वजह बताते हुए कहा, “वह पहले से ही टीम के बारे में जानते हैं, वह टीम के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से जानते हैं। वह जानते हैं कि टीम में क्या समस्याएं हैं और उन्हें दूर कैसे करना है। वह टीम के सिस्टम को भी जानते हैं। वहीं अगर दूसरा होता तो उसे दोबारा से शुरू करना पड़ता। इसलिए हमें लगा कि उन्हें बरकरार रखना ही सही होगा।”

    कपिल ने हालांकि इस बात से साफ मना कर दिया कि इस मसले पर कोहली से राय ली गई है।

    पूर्व कप्तान ने कहा, “कोहली से हमने राय नहीं ली। अगर हम उनकी राय लेते तो हम पूरी टीम की भी राय लेते।

    #latest hindi news #Online news #Sports News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनआईए में आईजी होंगे आशीष बत्रा, गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र, पांच साल के लिए एनआईए में आईजी के तौर पर प्रतिनियुक्ति
    Next Article अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने कहा, फिल्म ‘बधाई हो’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना संतोषप्रद है

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.