Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन
    मनोरंजन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुलक्षणा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और प्लेबैक सिंगर सुलक्षणा पंडित का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। वे 71 साल की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका निधन मुंबई के नानावटी अस्पताल में हुआ। उनके भाई ललित पंडित ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। सुलक्षणा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

    करियर

    सुलक्षणा पंडित ने 1975 में फिल्म उलझन से अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने राजेश खन्ना, शशि कपूर, विनोद खन्ना, संजीव कुमार और कई टॉप सितारों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में संकोच, हेरा फेरी, खानदान और धरम कांटा शामिल हैं। प्ले बैक सिंगर के रूप में सुलक्षणा ने कई हिट गाने गाए, जैसे – “तू ही सागर तू ही किनारा”, “परदेसिया तेरे देश में”, “बेकरार दिल टूट गया”, “बंधी रे काहे प्रीत” और “सोमवार को हम मिले”। उन्हें साल 1975 में फिल्म संकल्प के गीत “तू ही सागर तू ही किनारा” के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक अवॉर्ड भी मिला।

    निजी जीवन

    सुलक्षणा पंडित हरियाणा के हिसार के एक संगीत परिवार से थीं। उनके चाचा प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे। उनके तीन भाई-तीन बहनें थीं, जिनमें जतिन-ललित पंडित और अभिनेत्री विजयता पंडित प्रमुख हैं। सुलक्षणा ने शादी नहीं की थी। कहा जाता है कि उनका नाम अक्सर अभिनेता संजीव कुमार के साथ जोड़ा जाता था। रोचक बात यह है कि संजीव कुमार की पुण्यतिथि भी 6 नवंबर को होती है।

    Also Read : झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा आज संभालेंगी कमान, झुमरा पहाड़ पर चलाया था तगड़ा अभियान

    Bollywood actress and singer Sulakshana Pandit passes away at the age of 71 बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा आज संभालेंगी कमान, झुमरा पहाड़ पर चलाया था तगड़ा अभियान
    Next Article सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, 4 दिन तक टूटने के बाद आज हुआ महंगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.