Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा आज संभालेंगी कमान, झुमरा पहाड़ पर चलाया था तगड़ा अभियान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा आज संभालेंगी कमान, झुमरा पहाड़ पर चलाया था तगड़ा अभियान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read55
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार राज्य को महिला डीजीपी मिली हैं। 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य सरकार ने प्रभारी डीजीपी बनाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। वे अगले आदेश तक अपने वर्तमान वेतनमान में ही इस पद पर कार्य करेंगी। शुक्रवार को वे पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगी।

    सिटी एसपी से डीजीपी तक का सफर

    तदाशा मिश्रा का पुलिस सेवा में सफर काफी प्रभावशाली रहा है। वे अविभाजित बिहार में रांची सिटी एसपी रही थीं। इसके बाद उन्होंने जैप-1 और जैप-2 कमांडेंट, बोकारो एसपी, गिरिडीह एसपी, डीआईजी कार्मिक, आईजी मानवाधिकार, आईजी स्पेशल ब्रांच और बोकारो रेंज की आईजी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

    इसके अलावा वे एडीजी जैप और गृह विभाग में विशेष सचिव भी रह चुकी हैं। वर्तमान में भी वे गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं, जहां से अब उन्हें डीजीपी की जिम्मेदारी मिली है।

    नक्सल प्रभावित झुमरा पहाड़ में चलाया था अभियान

    तदाशा मिश्रा अपनी सख्त और निर्णायक कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। बोकारो एसपी रहते उन्होंने नक्सलियों के गढ़ झुमरा पहाड़ में अभियान की कमान स्वयं संभाली थी। उस समय झुमरा पहाड़ नक्सलियों का बड़ा ठिकाना माना जाता था और पुलिस बल भी वहां जाने से कतराते थे। लेकिन उन्होंने बिना डर ऑपरेशन चलाया और इलाके में पुलिस की पकड़ मजबूत की।

    राज्य के पुलिस महकमे में तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उम्मीद का माहौल है। माना जा रहा है कि उनकी कार्यशैली से कानून-व्यवस्था और नक्सल विरोधी रणनीति को मजबूती मिलेगी।

    Also Read : BREAKING : तदाशा मिश्र को बनाया गया प्रभारी डीजीपी, अधिसूचना जारी

    Jharkhand's first woman DGP Tadasha Mishra will take charge today after conducting a massive operation on Jhumra mountain. डीजीपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान, अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज
    Next Article बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.