Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बोकारो : फुसरो गोलीकांड का पर्दाफाश, प्रिंस खान गिरोह के 5 गुर्गे गिरफ्तार
    क्राइम

    बोकारो : फुसरो गोलीकांड का पर्दाफाश, प्रिंस खान गिरोह के 5 गुर्गे गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार में स्थित मोती अलंकार ज्वेलर्स की दुकान पर अपराधियों ने 17 जून को फायरिंग की थी. इस मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद एसआईटी और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान शुरू किया. धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिला में लगातार छापेमारी के बाद इन अपराधियों को दबोचा गया. गोलीबारी में शामिल अपराधी बिट्टू सोनार को बेरमो थाना से पकड़ा पाया, वहीं गोलु कुमार सिंह, छोटु कुमार सिंह, अरविन्द सोनार, रितुराज कुमार उर्फ बाबु को धनबाद जिला के मधुबन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

    क्या है पुरा मामला

    बता दें कि यह गिरोह प्रिंस खान के इशारे पर बोकारो के बेरमो कोयलांचल में लगातार सोने-चांदी के दुकानदारों को धमकी भेजकर रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने की धमकी देता था. वहीं इस गिरोह ने बीते मई और जून महीने के अंदर तीन जेवर दुकानदारों को कभी प्रिंस खान के नाम पर कभी मेजर के नाम पर धमकी भेजी और 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी. वहीं रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फुसरो और मेघदूत सिनेमा हॉल मार्केट में स्थित दो अलग-अलग जेवर दुकानदारों में फायरिंग कर दी.

    जिससे बेरमो कोयलांचल दहशत में डूब गया. जिसके बाद बोकारो पुलिस अधीक्षक और पुलिस मुख्यालय रांची के एटीएस की अलग-अलग टीमों का गठन कर इस गिरोह के उद्वेदन का प्रयास किया. लगातार छापेमारी के बाद इन 5 अपराधियों को दबोचा.

    हथियार, रूपये समेत कई चीजें बरामद

    गिरफ्तार अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, पिस्टल, गोली, फायरिंग के एवज में मिला 25 हजार 910 नगद रूपए, एवं मोबाईल सेट, तथा घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहना शर्ट आदि की बरामदगी की गयी. घटना के समय अपराधकर्मी द्वारा मोटरसाईकिल चलाते समय पहना गया हेलमेट की भी बरामद हुआ है. अभी तक के अनुसंधान में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त प्रिंस खान गिरोह धनबाद के लिए कार्य करते हैं.

     

     

    गिरफ्तार गोलीकांड पर्दाफाश प्रिंस खान फुसरो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : कलयुगी बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर डंडे से पीटकर की मां की हत्या, दोनों गिरफ्तार
    Next Article नालंदा में अपराधी बेखौफ : सरकारी स्कूल में घुसकर हेडमास्टर को मारी गोली, पीएम मोदी ने आज ही किया था दौरा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.