Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»निर्माणाधीन मकान की सेप्टिक टैंक से युवक का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका
    क्राइम

    निर्माणाधीन मकान की सेप्टिक टैंक से युवक का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2025Updated:November 21, 2025No Comments2 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सेप्टिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के गली नंबर-3 में स्थित एक निर्माणाधीन मकान की सेप्टिक टैंक से एक युवक का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या की गई और बाद में शव को टैंक में फेंक दिया गया। घटनास्थल के पास एक कार भी मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

    मृतक की पहचान

    शव की शिनाख्त निवासी सहदेवा (पाटन) के रहने वाले सुदामा ठाकुर के तौर पर की गई है। सुदामा पनेरीबांध गांव में अपने भाई-भाभी के साथ रहता था और शाहपुर के विवेकानंद चौक पर सैलून चलाता था। उसकी हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    मजदूरों ने देखा शव

    शुक्रवार सुबह मजदूर और मिस्त्री निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे तो उन्होंने सेप्टिक टैंक में शव देखा। तुरंत पड़ोसियों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। शव देखने पर स्पष्ट हुआ कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस को आशंका है कि हत्या शराब पीने के दौरान किसी विवाद में की गई होगी। टीम युवक के मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। परिजनों ने बताया कि सुदामा सैलून से सब्जी लेने के लिए निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा।

    थाना प्रभारी का बयान

    चैनपुर थाना प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि, “सुदामा ठाकुर का शव सेप्टिक टंकी से बरामद हुआ है। उसके गला दबाने और पत्थर से कूचने के सबूत मिले हैं। एक कार भी बरामद हुई है। पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है। जल्द हत्या की वजह और आरोपी सामने आ जाएंगे।”

    Also Read ; रिसेप्शन में डांस के बीच गो’ली चली, जमीन कारोबारी की मौ’त

    Palamu: Body of a youth recovered from the septic tank of an under-construction house suspicion of murder पलामू : निर्माणाधीन मकान की सेप्टिक टंकी से युवक का शव बरामद हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिसेप्शन में डांस के बीच गो’ली चली, जमीन कारोबारी की मौ’त
    Next Article बिहार की महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां ने दिया इस्तीफ़ा

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.