Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिसेप्शन में डांस के बीच गो’ली चली, जमीन कारोबारी की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    रिसेप्शन में डांस के बीच गो’ली चली, जमीन कारोबारी की मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read52
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुलशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahebganj : साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक खुशी का माहौल मातम में बदल गया। छोटा पंचगढ़ के 24 वर्षीय गुलशन रिखियासन उर्फ मुंशी की मौत रिसेप्शन पार्टी में गोली लगने से हो गई। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।गुलशन अपने दोस्त राहुल पासवान के रिसेप्शन में शामिल होने बड़ा पंचगढ़ गया था। खाना खाने के बाद वह दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। उसी दौरान किसी ने अचानक गोली चला दी। एक गोली गुलशन को लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। कुछ ही सेकंड में समारोह का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। गुलशन पेशे से जमीन कारोबारी था।

    अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    शादी में मौजूद लोग उसे तुरंत उठाकर साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद गुलशन को मृत घोषित कर दिया। खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। वहां मातम छा गया।

    पुलिस की टीम ने संभाली स्थिति

    सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने घटना स्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर फायरिंग करने वाले की पहचान की कोशिश हो रही है।

    विवाद की भी जांच कर रही पुलिस

    स्थानीय लोगों के अनुसार गुलशन जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता था। इसमें उसके कुछ साथी भी जुड़े हुए थे। बताया गया कि पहले भी उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस यह पता लगा रही है कि गोली जान बूझकर मारी गई या फिर हर्ष फायरिंग का मामला है।

    परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

    गुलशन की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता का निधन कुछ साल पहले ही हो चुका था। अचानक हुई मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में मातम पसरा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    Also Read : पलामू में सेवा अधिकार सप्ताह की शुरुआत, वित्त मंत्री बोले- टेंडर का नियम बदलेगा

    Land dealer shot dead during dance reception गुलशन जमीन कारोबारी की मौत रिसेप्शन में डांस के बीच गोली चली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षा विभाग ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व डीईओ मिथिलेश कुमार को दी क्लिनचिट
    Next Article निर्माणाधीन मकान की सेप्टिक टैंक से युवक का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.