Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पुल के नीचे से युवती की अधजली लाश बरामद, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    पुल के नीचे से युवती की अधजली लाश बरामद, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2023Updated:December 27, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नालंदा : नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर के मिल्की खंधा स्थित एक पुल के नीचे से युवती की अधजली लाश बरामद हुई है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण अपने-अपने काम को लेकर जब खेतों में जा रहे थे. तब उन्हें पुल के नीचे से आती दुर्गंध महसूस हुई. पुल के नीचे झांक कर देखा गया तो एक अधजली लाश पर नजर पड़ी. जैसे ही यह बात गांव वालों को पता लगी, घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव के आसपास पुआल मिला. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पुआल से ही शव को जलाने का प्रयास किया गया. चेहरे और शरीर के अधिकांश हिस्से जल चुके हैं, जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है.

    वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगरनौसा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आसपास के थानों और सोशल मीडिया के सहारे शव की पहचान को लेकर कोशिश की जा रही है.

    इसे भी पढ़ें: YouTube चैनल पर 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले पहले नेता बने PM मोदी

     

    Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Nalanda News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नालंदा न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleYouTube चैनल पर 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले पहले नेता बने PM मोदी
    Next Article IOA का बड़ा फैसला, तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.