बिहार : भागलपुर में पोखर से मां और बेटे के शव बरामद

Joharlive Team

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने पोखर से संदिग्ध अवस्था में एक महिला और उसके पुत्र के शव बरामद किये।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि आभा गांव निवासी जितेंद्र मंडल की पत्नी रुबी देवी (24) और उसके पुत्र आयुष (02) का शव गुरूवार की रात पोखर से बरामद किया गया है। जितेंद्र मंडल विदेश मे काम करता है। रूबी देवी अपने बेटे के साथ सास-ससुर के साथ रहती थीं। कुछ दिन पहले रूबी देवी की फोन पर पति से किसी बात को लेकर उसकी झंझट हुई थी। संभवतः आवेश में आकर रूबी देवी ने अपने बेटे के साथ पोखर मे कूदकर आत्महत्या की है।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में रूबी देवी के ससुर बुचन मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) भेज दिया गया है।