Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जमीन के लफड़े में खू’नी संघर्ष, एक की मौ’त, दर्जनभर जख्मी
    ट्रेंडिंग

    जमीन के लफड़े में खू’नी संघर्ष, एक की मौ’त, दर्जनभर जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2025Updated:June 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Araria : अररिया जिले में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी, लाठी और तीर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। कुछ जख्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पंचायत के अकरथापा वार्ड नंबर-7 से सामने आई है।

    आठ जख्मी भरगामा CHC में भर्ती

    घटना के बाद आठ जख्मियों को भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जबकि चार अन्य जख्मियों को पूर्णिया के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। CHC में भर्ती जख्मियों में मो. गुल्फराज, हाजरा खातून, मो. अफजल, मो. तैयब, मो. जैनुद्दीन, मो. शहाबुद्दीन और मो. जाबीर शामिल हैं। डॉ. संतोष कुमार के अनुसार मो. गुल्फराज और मो. अफजल को जांघ में गोली लगी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पूर्णिया में भर्ती जख्मियों के नाम अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

    चार एकड़ जमीन विवाद में भड़की झड़प

    मिली जानकारी के अनुसार चार एकड़ जमीन को लेकर मो. मसूद और सफी अहमद का मो. जैनुद्दीन के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड गोलियां, लाठी और तीर चलाए गए।

    कैंप कर स्थिति नियंत्रण में जुटी पुलिस

    वारदात की फैली खबर के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है। हालांकि, इस दौरान पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। भरगामा थानेदार राकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : बिहार में पहली बार हो रही ई-वोटिंग, मोबाइल से वोट डाल रहे लोग

    a dozen injured Akarthapa Ward 7 Araria arrows Bhargama police station Bihar Birnagar panchayat conflict critical condition injured land dispute Land dispute took a violent turn Local News murder one dead police investigation Shooting sticks violent clash अकरथापा वार्ड 7 अररिया एक की मौत गोलीबारी जख्मी तीर दर्जनभर जख्मी नाजुक हालत पुलिस जांच बिहार बीरनगर पंचायत भरगामा थाना भूमि विवाद भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप लाठी संघर्ष स्थानीय खबर हत्या हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, CISF ने युवक को दबोचा
    Next Article तेज रफ्तार कंटेनर पेड़ से टकराया, तीन हिस्सों में बंटा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.