Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बाबूलाल मरांडी पर अमर्यादित बयान से भड़का भाजयुमो, कहा- एमडी केके वर्मा को पदमुक्त करें मुख्यमंत्री
    ट्रेंडिंग

    बाबूलाल मरांडी पर अमर्यादित बयान से भड़का भाजयुमो, कहा- एमडी केके वर्मा को पदमुक्त करें मुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री पर अमर्यादित बयान की भाजपा युवा मोर्चा ने कड़ी निन्दा की है. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने पूरे प्रदेश में आंदोलन की घोषणा की है. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चल रही वर्तमान सरकार के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी प्रवक्ता बन बैठे हैं. आज जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश के मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री को उर्जा विभाग में चल रहे टेंडर घोटाला की ओर ध्यान आकृष्ट कर जांच कराने के लिए पत्र लिखते हैं तो दूसरी ओर ऊर्जा संचरण निगम के भ्रष्टतम एमडी केके वर्मा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए प्रवक्ता बन बैठते हैं और अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए अमर्यादित बयान देते हैं.

    सेवाविस्तार लेकर संचरण निगम के एमडी बने हुए हैः तिवारी

    उन्होंने कहा कि केके वर्मा सेवानिवृत अधिकारी होने के बाद भी सेवाविस्तार लेकर संचरण निगम के एमडी बने हुए हैं. परंतु पूरा झारखंड जान रहा है कि केके वर्मा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वसूली कंपनी के एमडी बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह जानकर आश्चर्य हो रहा है कि संचरण निगम का एमडी सेवानिवृत अधिकारी नहीं बन सकता है. परंतु इन्हें बनाने के लिए नियम में बदलाव किया गया। जिससे कमीशन आने में कोई दिक्कत ना हो. साथ ही इनके वसूलने की महारत को देखते हुए इन्हें जरेडा और ऊर्जा वितरण निगम का भी डायरेक्टर बनाकर रखा गया है.

    विभाग में समान एवं निजी कंपनियों से बिजली खरीद के लिए जीएम स्तर के अधिकारी होते हैं

    दूसरी ओर, विभाग में समान एवं निजी कंपनियों से बिजली खरीद के लिए जीएम स्तर के अधिकारी होते हैं. परंतु कमीशन के लिए यह काम केके वर्मा सिंडिकेट के जूनियर स्तर के अधिकारी के माध्यम से कराया जा रहा है. जबकि विभाग में जीएम स्तर के अधिकारी भरे पड़े हैं. केवल बात यही है कि यह अधिकारी प्रतिदिन 40 से 50 लाख रुपया देने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि केके वर्मा का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होने वाला है. जो सोच रहे हैं कि बाबूलाल मरांडी के खिलाफ बोलने से एक बार फिर सेवा विस्तार मिल जाएगा और हम अपना भ्रष्टाचार भी छुपा लेंगे. युवामोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात, प्रदेश मंत्री पवन पासवान भी उपस्थित रहे.

    अमर्यादित बयान एमडी केके वर्मा जोहार लाइव पदमुक्त बाबूलाल मरांडी भाजयुमो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
    Next Article ट्राफी का अनावरण कर बोले सीएम, हॉकी के अलावा अन्य खेलों का आयोजन भी करेंगे झारखंड में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.