Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनोज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में शास्त्री नगर स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के घर चोरी की घटना सामने आई है। इस चोरी में करीब 5.40 लाख रुपये नकद गायब हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोरी करने वाला आरोपी मनोज तिवारी का पूर्व कर्मचारी है। इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगिंदर पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास घर और बेडरूम की डुप्लीकेट चाबियां थीं, जिससे वह आसानी से घर में प्रवेश कर लेता था। उसने आलमारी में रखी नकदी चुरा ली। पुलिस ने बताया कि चोरी की रकम में से 4.40 लाख रुपये जून 2025 में ही गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में घर में CCTV कैमरे लगाए गए। 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे CCTV अलर्ट के जरिए चोरी की जानकारी मिली। फुटेज में साफ देखा गया कि आरोपी डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल कर घर, बेडरूम और आलमारी से पैसे चुरा रहा है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अंबोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने CCTV फुटेज भी जब्त कर लिए हैं ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

    Also Read : गिरिडीह में जंगली हाथी का आतंक, गांवों में घुसकर मचाई तबाही

    Amboli Police Andheri West BJP MP cash stolen CCTV footage former employee house burglary Manoj Tiwari mumbai Sundarban Apartments अंधेरी वेस्ट अंबोली पुलिस घर में चोरी नकदी चोरी पूर्व कर्मचारी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी मुंबई सीसीटीवी फुटेज सुंदरबन अपार्टमेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में जंगली हाथी का आतंक, गांवों में घुसकर मचाई तबाही
    Next Article दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.