Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
    देश

    दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडिगो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ान भर रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-6650 में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 230 यात्री, दो पायलट और पांच क्रू मेंबर सवार थे।

    बम की सूचना कैसे मिली

    विमान के बाथरूम में टिश्यू पेपर पर यह सूचना लिखी हुई मिली। इसे एक यात्री ने देखा और तुरंत क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पायलट ने लैंडिंग के लिए एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से इमरजेंसी की इजाजत मांगी।

    लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच

    इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन वे पर पार्क किया गया और विमान के कोने-कोने की सघन जांच की जा रही है। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड और बीडीएस टीम की मदद से विमान की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे यात्रियों और क्रू मेंबर ने राहत की सांस ली। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि टिश्यू पेपर पर बम की सूचना किसने लिखी।

    अन्य जानकारी

    इंडिगो फ्लाइट 6E-6650 की इमरजेंसी लैंडिंग सुबह करीब 8:46 बजे की गई थी। लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान की पूरी जांच करवाई।

    लखनऊ-अजमेर फ्लाइट बंद

    इसके अलावा, लखनऊ से किशनगढ़ (अजमेर) की सीधी फ्लाइट 24 जनवरी से नहीं चलेगी। यह रूट वर्ष 2024 के 16 फरवरी को शुरू हुआ था। फ्लाइट एस5-223 दिन में 10:45 बजे लखनऊ से रवाना होकर 12:05 बजे किशनगढ़ पहुंचती थी, जबकि फ्लाइट एस5-222 किशनगढ़ से 3:35 बजे उड़ान भरकर 4:55 बजे लखनऊ पहुंचती थी। यह सेवा सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) संचालित होती थी। परिचालन कारणों के चलते अब इसे बंद किया जा रहा है।

    Also Read : गिरिडीह में जंगली हाथी का आतंक, कई गांवों में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त

    air traffic control aircraft emergency aircraft inspection airline updates airport security aviation security bomb threat crew members Delhi-Bagdogra flight Emergency Landing Flight 6E-6650 india news IndiGo Airlines Kishangarh flight Lucknow-Ajmer flight passenger safety इंडिगो एयरलाइंस इमरजेंसी लैंडिंग एयर ट्रैफिक कंट्रोल एयरपोर्ट सुरक्षा एयरलाइन अपडेट Lucknow किशनगढ़ फ्लाइट क्रू मेंबर दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट फ्लाइट 6E-6650 बम की सूचना भारत समाचार यात्री सुरक्षा लखनऊ लखनऊ-अजमेर उड़ान विमान इमरजेंसी विमान जांच हवाई सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
    Next Article ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड की मौ’त, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.