Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»सुशांत सिंह राजपूत मामले में भाजपा, कांग्रेस साथ-साथ, फिर उठी सीबीआई जांच की मांग
    बिहार

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में भाजपा, कांग्रेस साथ-साथ, फिर उठी सीबीआई जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह द्वारा सुशांत आत्महत्या मामले में पटना के एक थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले को लेकर बिहार में सत्ता और विपक्ष एक साथ खड़ी नजर आ रही है। दोनों पक्षों ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक ‘ब्रिलियंट’, ‘टैलेंटेड’ और ‘इंटेलेक्च ुअल’ अभिनेता थे। सुशांत की संदेहास्पद मृत्यु ने दुनिया भर में लोगों को मर्माहत किया है।

    उन्होंने कहा, सुशांत के परिवार द्वारा दर्ज मामले का समर्थन है, हमसब परिवार के साथ हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण लोगों ने इसमें सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने आगे कहा, “सुशांत मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिससे बिहार के बेटे को न्याय मिले। बलीवुड का माफिया, हवाला, एंटी नेशनल क्रिमिनल गठजोड़ सबके सामने आए।”

    इधर, कांग्रेस ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई है। बिहार प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि सुशांत के पिता द्वारा पटना के राजीव नगर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कहा जा सकता है कि सुशांत की मौत में कई ‘राज’ छिपे हैं। इन सवालों के जवाब उनके प्रशंसकों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए, जिससे इस मामले की हकीकत सबों के सामने आ सके। ललन पूर्व में भी राज्यपाल को एक पत्र देकर सीबीआई जांच की गुहार लगा चुके हैं।

    उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर मंगलवार को लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे से फोन पर बात की थी। चिराग ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस गंभीरता से पड़ताल कर रही है, मगर आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई को जांच सौंपना बेहतर है।

    उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के उभरते अभिनेता सुशांत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर 14 जून को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के पिता ने 25 जून को पटना में सुशांत की दोस्त रिया और उनके परिजनों के खिलाफ भादवि की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।

    Bihar news Latest news Online news Sushant
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article…दिस इज नॉनसेंस, आईआईटी अपने वादे से कैसे हट सकता है?
    Next Article त्योहारी मांग पर कोरोना की मार, 30 फीसदी घटी राखी की बिक्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.