Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»कॉमनवेल्थ गेम्स में बिंदियारानी देवी ने भारत को चौथा मेडल दिलाया, पीएम ने दी बधाई
    खेल-सिनेमा

    कॉमनवेल्थ गेम्स में बिंदियारानी देवी ने भारत को चौथा मेडल दिलाया, पीएम ने दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बर्मिंघम: भारत की बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल करके देश का नाम रौशन किया है. यहां राष्ट्रमंडल खेलों में कई श्रेणियों में देश को चौथा भारोत्तोलन पदक मिला. बिंदियारानी देवी ने 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए यह मेडल जीता. इससे पहले मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदत जीता था. वहीं, संकेत महादेव और गुरुराजा पुजारी क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी को ब्रिटेन के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर बधाई दी. प्रधान मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह उपलब्धि उनके तप की अभिव्यक्ति है और इसने हर भारतीय को बहुत खुश किया है.

    पीएम मोदी ने रविवार सुबह ट्वीट किया, ‘सीडब्ल्यूजी, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई. यह उपलब्धि उनके तप की अभिव्यक्ति है और इसने हर भारतीय को बहुत खुश किया है. मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’

    बिंदियारानी ने महिला भारोत्तोलक के 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया. बिंदियारानी ने स्नैच में 86 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 का स्कोर बनाया.

    यानी कि उन्होंने कुल 202 किलो का स्कोर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है. सफलता हासिल करने के बाद बिंदियारानी देवी ने कहा, ‘ मैं पहली बार कॉमनवेल्थ में खेली और सिल्वर जीतकर बहुत खुश हूं.’ आज मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी. हालांकि, मेरे हाथ से गोल्ड फिसल गया. जब मैं पोडियम पर थी, तब सेंटर में नहीं थी. अगली बार ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करूंगी.’

    23 वर्षीय बिंद्यारानी देवी का पूरा नाम बिंद्यारानी देवी सोरखाईबाम है. 27 जनवरी 1999 को मणिपुर में जन्मीं बिंद्यारानी देवी ने बेहद छोटी उम्र में साउथ एशियन गेम्स 2019, विश्व युवा चैम्पियनशिप 2016, विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2021 सहित कई बड़ी भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों को नमाज की छुट्टी नहीं देने के आरोप में टीचर को पीटा, पुलिस पर शिकायत बदलवाने का आरोप
    Next Article बिहार में भूकंप के झटके, दरभंगा सहित कई जिलों में धरती हिली

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.