Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौ’त, दो गंभीर रूप से घायल
    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौ’त, दो गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य बेतरह जख्मी हो गए. मृतक की शिनाख्त नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव निवासी किशोर यादव के 22 वर्षीय बेटे धर्मवीर कुमार के तौर पर की गई है. घटना बिन्द थाना क्षेत्र में स्थित बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग के अलीपुर मोड़ के समीप की है. मिली जानकारी के अनुसार धर्मवीर अपने दो दोस्तों सरमेरा थाना क्षेत्र के ललन यादव के बेटे पिंटू कुमार (25) और नई दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार निवासी सुनील यादव के बेटे राजू यादव (40) के साथ बाइक से सरमेरा के मिसिया गांव से अपने गांव चंडासी लौट रहा था. इसी दौरान बिन्द थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी.

    हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को तुरंत बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने धर्मवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं बेतरह जख्मी पिंटू कुमार और राजू यादव को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि धर्मवीर की पत्नी की तबीयत खराब थी और वह किसी जरूरी काम से सरमेरा गया हुआ था. जैसे ही उसे पत्नी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली, वह दोस्तों के साथ घर लौट रहा था कि यह हादसा हो गया.

    बिन्द थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. मामले में आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

    Also Read : सीवान के सपूत नर्मदेश्वर तिवारी बने भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ

    Alipur Mod Bihata-Sarmera Main Road bike accident Binj Chhandasi Village Crash death Delhi Dharmvir Kumar Fatal Accident Friends injured Kishore Yadav Missia Village Nalanda Nehru Vihar Nursarai Pintoo Kumar Raju Yadav Road Accident Serious Injuries Sirmera Unknown Vehicle अज्ञात वाहन अलीपुर मोड़ किशोर यादव गंभीर चोटें घातक हादसा घायल चंडासी गांव टक्कर दिल्ली दोस्त धर्मवीर कुमार नालंदा नूरसराय नेहरू विहार पिंटू कुमार बाइक हादसा बिन्द बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग मिसिया गांव मौत राजू यादव सड़क हादसा सरमेरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता के एक होटल में लगी भीषण आ’ग, 14 की मौ’त
    Next Article दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला था बिपुल, फिर जंगल में मिली उसकी ला’श

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.