Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 12:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार SC आयोग ने लालू प्रसाद यादव को भेजा नोटिस… जानें क्यों
    बिहार

    बिहार SC आयोग ने लालू प्रसाद यादव को भेजा नोटिस… जानें क्यों

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। आयोग ने पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मामले ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।

    मामले का वीडियो वायरल

    आयोग के पत्र के अनुसार, लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक वायरल वीडियो में देखा गया कि एक कार्यकर्ता द्वारा दी गई बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर को लालू ने अपने पैरों के पास रखवाकर फोटो खिंचवाई, लेकिन तस्वीर को हाथ तक नहीं लगाया। आयोग ने इसे बाबासाहेब का अपमान बताते हुए कहा कि इससे न केवल एक वर्ग, बल्कि पूरे देश के सम्मान को ठेस पहुंची है।

    BJP का लालू पर हमला

    मामले के तूल पकड़ने के बाद BJP ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है। BJP प्रवक्ता नीरज कुमार ने बयान जारी कर कहा, “लालू यादव का 1990 से 2005 तक का 15 साल का जंगलराज बिहार में दलितों के लिए अंधकारमय युग था। इस दौरान दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए। 600 से अधिक जातीय नरसंहार हुए, जिसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी बेरहमी से मारा गया। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला, और दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। लालू का सामाजिक न्याय का नारा अपराध, जातीय हिंसा और व्यवस्था की बर्बादी का पर्याय बन गया। यह चित्र नहीं, लालू परिवार का चरित्र है।”

    सियासी खलबली और सोशल मीडिया पर विवाद

    वायरल वीडियो में लालू के जन्मदिन समारोह के दौरान की घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। विपक्षी दलों ने इसे दलित समुदाय के प्रति लालू की मानसिकता का प्रतीक बताया है, जबकि RJD समर्थकों ने इसे तूल देने की कोशिश करार दिया है। लालू यादव को अब 15 दिनों के भीतर आयोग को जवाब देना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह मामला बिहार की सियासत में एक नया मोड़ ला सकता है।

    Also Read : नवविवाहित दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त

    Ambedkar insult Bihar Bihar news Bihar Politics Caste Politics. Constitution maker Dr. B R Ambedkar explanation demanded Indian politics insult allegation Lalu Prasad Yadav Lalu Yadav controversy legal notice notice issued political controversy Rjd RJD chief SC/ST Act SC/ST एक्ट Scheduled Caste Commission Scheduled Caste Commission notice अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति आयोग नोटिस अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम अपमान का आरोप आरजेडी सुप्रीमो कानूनी नोटिस जातीय राजनीति डॉ भीमराव आंबेडकर नोटिस जारी बिहार बिहार न्यूज बिहार राजनीति भीमराव आंबेडकर अपमान राजनीतिक विवाद लालू प्रसाद यादव लालू यादव विवाद संविधान निर्माता सियासी हलचल स्पष्टीकरण मांगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो पहले कभी नहीं देखा होगा : ट्रंप
    Next Article पंचायत सेवक मौ’त मामले में जांच के आदेश, DC ने बनाई जांच कमेटी

    Related Posts

    बिहार

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    बिहार

    ये इकाइयां तय कर रही बिहार के औद्योगिक और कृषि विकास की नई दिशा : CM नीतीश

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.