Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की सख्त निगरानी, 21 FIR और 184 पोस्ट हटे
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की सख्त निगरानी, 21 FIR और 184 पोस्ट हटे

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments3 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सोशल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के साथ ही सोशल मीडिया पर गलत सूचना, भ्रामक कंटेंट और आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर चुनाव आयोग के निर्देश पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की सोशल मीडिया पेट्रोलिंग सेल 24 घंटे सक्रिय है। इसकी सतर्कता से अब तक राजद, भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों के 25 हैंडल्स पर कार्रवाई हुई है।

    21 FIR दर्ज, 67 लिंक पर एक्शन

    ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान और डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव अधिसूचना लागू होने के बाद से 25 हैंडल्स पर आपत्तिजनक, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट के आरोप में 21 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, आईटी एक्ट और आचार संहिता की धाराएं लगाई गई हैं।

    डीआईजी ढिल्लन ने कहा कि 67 आपत्तिजनक लिंक की शिकायत पर कार्रवाई हुई। एक्स (पूर्व ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को नोटिस देकर 184 पोस्ट या हैंडल्स हटवाए या लॉक कराए गए। विशेष निगरानी दल 24 घंटे इन पर नजर रख रहा है, क्योंकि फेक न्यूज चुनावी माहौल बिगाड़ सकती है।

    चार यूट्यूब चैनलों पर भड़काऊ कंटेंट, FIR और ब्लॉकिंग

    ईओयू की रिपोर्ट में चार यूट्यूब चैनलों पर समुदायों में भय, वैमनस्य और विद्वेष फैलाने वाली सामग्री मिली। इनके खिलाफ FIR दर्ज हुई। चैनलों को ब्लॉक या हटाने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजा गया। केंद्र सरकार को भी प्रस्ताव दिया गया है ताकि इन्हें स्थायी रूप से डी-एक्टिवेट किया जा सके। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली कोई गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी।

    AI फेक वीडियो और डीपफेक पर स्पेशल डेस्क

    डीआईजी ढिल्लन ने बताया कि इस चुनाव में AI से बने फेक वीडियो और डीपफेक कंटेंट बढ़ रहे हैं। इनकी जांच के लिए ईओयू में स्पेशल डेस्क बनी है। अब तक 117 फेक पोस्ट हटाए गए और 6 नई FIR दर्ज हुई हैं। कई मामलों में राजनीतिक बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे मतदाओं में भ्रम फैला। तकनीकी विशेषज्ञों से डिजिटल फॉरेंसिक जांच चल रही है।

    145 हैंडल्स पर नजर, 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    एडीजी खान ने कहा कि 145 सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर निगरानी की जा रही है। इनमें 40 एक्स हैंडल्स, 28 यूट्यूब चैनल्स और 77 अन्य प्रोफाइल शामिल हैं। अक्टूबर में 7 कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 249 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए, जो संदिग्ध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे थे। जिलों से भी सिम ब्लॉकिंग कराई जा रही है ताकि अफवाहें न फैलें।

    म्यूल बैंक खातों पर भी कार्रवाई

    ईओयू ने अगस्त में 199 म्यूल बैंक खातों को संदिग्ध पाया, जो चुनावी लेन-देन या अवैध प्रचार में इस्तेमाल हो सकते थे। इनकी जानकारी जांच एजेंसियों के साथ साझा की गई है।

    ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, जनता से अपील

    अधिकारियों ने कहा कि फेक न्यूज, अफवाह या भड़काऊ टिप्पणी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। ईओयू ने जनता से अपील की कि संदिग्ध पोस्ट की जानकारी तुरंत सोशल मीडिया पेट्रोलिंग सेल को दें, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।

    Also Read : बिहार में 20 सालों का बदलाव : नीतीश ने गिनाए विकास के बड़े काम, कहा- हम जो कहते हैं, पूरा करते हैं

    21 FIRs filed and 184 posts of Bihar parties removed. Bihar Elections 2025: Strict monitoring of fake news on social media बिहार के पार्टियों के 21 FIR और 184 पोस्ट हटे बिहार चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की सख्त निगरानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सोना सस्ता, चांदी महंगी : खरीदारी से पहले जरूर चेक करें आज के ताजा रेट
    Next Article बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने इस बड़े नेता को पार्टी से किया बाहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.