Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंचायत सेवक मौ’त मामले में जांच के आदेश, DC ने बनाई जांच कमेटी
    झारखंड

    पंचायत सेवक मौ’त मामले में जांच के आदेश, DC ने बनाई जांच कमेटी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंचायत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : डुमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कीटनाशक पीने वाले पंचायत सेवक सुखलाल महतो की इलाज के दौरान रांची स्थित रिम्स अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि डुमरी एसडीओ सुमीत कुमार ने की।

    चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

    मृतक सुखलाल महतो बलथरिया पंचायत के कुलगो गांव के निवासी थे और डुमरी प्रखंड में पंचायत सेवक के रूप में कार्यरत थे। मौत से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक के नाम एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने डुमरी बीडीओ, बलथरिया पंचायत के मुखिया के पति, पीएमएवाई के बीसी और पंचायत के रोजगार सेवक पर मानसिक प्रताड़ना और अपमान का आरोप लगाया था।

    सरकार ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

    घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने गिरिडीह के DC रामनिवास यादव को जांच के आदेश दिए। डीसी ने तुरंत एक जांच कमेटी गठित की है। इसमें अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, सरिया-बगोदर के एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार सिंह और डॉ. रवि महर्षि को शामिल किया गया है।

    कमेटी ने शुरू की जांच, बीडीओ से पूछताछ

    जांच कमेटी ने डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर संबंधित कर्मियों और डुमरी बीडीओ से पूछताछ की है। इस दौरान कई दस्तावेजों की भी जांच की गई।

    सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती

    इलाज के दौरान मौत की खबर के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए डुमरी एसडीओ ने पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती कर दी है।

    प्रशासन और पुलिस कर रही जांच

    एसडीपीओ सुमीत कुमार राजावत ने बताया कि पंचायत सेवक की मौत के मामले की प्रशासनिक जांच चल रही है। साथ ही पुलिस भी अपनी तरफ से छानबीन में जुटी हुई है।

    यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

    Also Read : ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

    Administrative Inquiry death during treatment Dumri block Dumri SDM Giridih investigation committee Jharkhand news Local News mental harassment Panchayat Sevak Poison Consumption police investigation Ranchi RIMS Hospital suicide suicide case Sukhlal Mahto आत्महत्या आत्महत्या मामला इलाज के दौरान मृत्यु कीटनाशक सेवन गिरिडीह जांच कमेटी झारखंड खबर डुमरी एसडीओ डुमरी प्रखंड पंचायत सेवक पुलिस जांच प्रशासनिक जांच मानसिक प्रताड़ना रांची रिम्स अस्पताल सुखलाल महतो स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार SC आयोग ने लालू प्रसाद यादव को भेजा नोटिस… जानें क्यों
    Next Article पुराने MGM अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं बंद, अब नए भवन में चालू होंगी सुविधाएं

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.