Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राष्ट्रीय एकता दिवस : गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
    देश

    राष्ट्रीय एकता दिवस : गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। वे यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।पीएम मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत केवड़िया के एकता नगर से करेंगे, जहां वे इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे और लगभग 1,140 करोड़ रुपये की कई विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में भारत के शाही राज्यों का संग्रहालय, वीर बालक उद्यान, खेल परिसर, वर्षावन परियोजना और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में ट्रैवलेटर्स शामिल हैं।

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 रुपये का स्मारक सिक्का और एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे। यह कदम सरदार पटेल के उस योगदान को सम्मानित करने के लिए है, जिन्होंने 560 से अधिक रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की नींव रखी थी।

    कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करने और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाने से होगी। इसके बाद एकता दिवस परेड का आयोजन होगा, जिसमें राज्य पुलिस बलों, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की टुकड़ियाँ हिस्सा लेंगी।

    इस परेड में इस बार कुछ खास आकर्षण भी होंगे  जैसे रामपुर और मुधोल हाउंड्स जैसी स्वदेशी भारतीय कुत्तों की नस्लों का प्रदर्शन, गुजरात पुलिस का घुड़सवार दस्ते का शो, असम पुलिस का मोटरसाइकिल डेयरडेविल प्रदर्शन और बीएसएफ का ऊंट दस्ता।

    कार्यक्रम में सीआरपीएफ और बीएसएफ के वीरता पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने नक्सल विरोधी और आतंकवाद विरोधी अभियानों में बहादुरी दिखाई है।

    Also Read : 29 नवंबर को 10 हजार अभ्यर्थियों को CM हेमंत देंगे नियुक्ति पत्र

     

    एकता नगर एकता परेड केवड़िया गुजरात दौरा जेडीयू डाक टिकट नरेंद्र मोदी न्यूज़ पीएम मोदी बीएसएफ भारत समाचार राष्ट्रीय एकता दिवस विकास परियोजनाएँ सरदार वल्लभभाई पटेल सीआरपीएफ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्मारक सिक्का
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article29 नवंबर को 10 हजार अभ्यर्थियों को CM हेमंत देंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article भ्रष्टाचार के मामले में अभियंता विनोद कुमार राय के खिलाफ चार्जशीट, पत्नी बबली राय फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    क्राइम

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.