Ranchi : झारखंड में CM हेमंत सोरेन की सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके पर हेमंत सरकार 29 नवंबर को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा और इसी दिन “आपकी योजना-आपकी सरकार” कार्यक्रम का समापन भी किया जाएगा। हेमंत हेमंत सोरेन इस मौके पर विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
इसमें सबसे बड़ी संख्या सहायक आचार्य (Assistant Teacher) पद के अभ्यर्थियों की है। लगभग 8 हजार सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पहले यह कार्यक्रम 6 नवंबर को सरायकेला में होना था, लेकिन अब इसे 29 नवंबर के लिए तय किया गया है। कार्यक्रम में जेपीएससी (JPSC) के माध्यम से चयनित 342 अभ्यर्थियों, दंत चिकित्सकों और अन्य विभागों में चयनित उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है।
राज्य के सभी जिलों में नियुक्तियां दी जाएंगी :
- छठी से आठवीं कक्षा के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पदों पर
– गणित-विज्ञान: 414 अभ्यर्थी
– भाषा: 813 अभ्यर्थी
– सामाजिक विज्ञान: 2,718 अभ्यर्थी
- पहली से पांचवीं कक्षा के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य पदों पर 4,263 अभ्यर्थी
अब तक सरकार दो चरणों में 1,218 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दे चुकी है। इसमें 1,040 गणित-विज्ञान और 170 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गोड्डा जिला) शामिल हैं। इसके अलावा, संशोधित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग और प्रमाणपत्र जांच के बाद उन्हें भी इसी अवसर पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
Also Read : बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने इस बड़े नेता को पार्टी से किया बाहर


