बिहार : डुमरांव राजघराने के महाराजा कमल सिंह का निधन

JoharLive Desk

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के डुमरांव राजघराने के महाराज तथा भारतीय संसद के स्वर्णिम काल (1952-1962) के सदस्य रहें महाराजा कमल सिंह का आज सुबह उनके डुमरांव स्थित भोजपुर कोठी में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

महाराजा कमल सिंह के पुत्र युवराज चन्द्रविजय सिंह ने यहां इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि श्री सिंह करीब छह वर्षों से बीमार चल रहे थे और आज सुबह पांच बजकर दस मिनट पर उनका निधन हो गया। श्री सिंह के परिवार में दो पुत्र युवराज चंद्रविजय सिंह एवं वधू कनिका सिंह तथा छोटे युवराज मानविजय सिंह एवं पुत्रबधु अरूणिका सिंह समेत भारा-पूरा परिवार है।

इसबीच, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आज एक स्वर्णिम इतिहास का अंत हो गया। महाराज के निधन पर ना सिर्फ डुमरांव राजपरिवार बल्कि, पूरे शाहाबाद के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।