Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार भीषण गर्मी की चपेट में, शनिवार की रात रिकॉर्ड तोड़ा बिजली की खपत, दर्ज हुआ 8560 मेगावाट
    बिहार

    बिहार भीषण गर्मी की चपेट में, शनिवार की रात रिकॉर्ड तोड़ा बिजली की खपत, दर्ज हुआ 8560 मेगावाट

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जिसके चलते राज्य में बिजली की खपत ने नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार रात 9:07 बजे राज्य में बिजली की खपत 8560 मेगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इसमें दक्षिण बिहार में 4393 मेगावाट और उत्तर बिहार में 4167 मेगावाट की खपत दर्ज की गई। इससे पहले 12 जून 2025 को 8428 मेगावाट की खपत दर्ज की गई थी, जो अब पीछे छूट चुकी है।

    ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों का अत्यधिक उपयोग बिजली की मांग में लगातार इजाफा कर रहा है। इस साल बिजली खपत के 9000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।

    20 साल में 12 गुना बढ़ी बिजली की मांग

    पिछले दो दशकों में बिहार में बिजली की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है। वर्ष 2005 में जहां राज्य में केवल 700 मेगावाट बिजली की खपत होती थी, वहीं 2012 में यह आंकड़ा 1751 मेगावाट और 2014 में 2831 मेगावाट तक पहुंचा। अब 2025 में यह 8560 मेगावाट तक जा पहुंचा है, जो 20 साल में करीब 12 गुना की वृद्धि को दर्शाता है।

    उपभोक्ताओं की संख्या में भी इजाफा

    बिजली उपभोक्ताओं की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 2005 में जहां उपभोक्ता लाखों में थे, वहीं अब यह संख्या 2.15 करोड़ से अधिक हो चुकी है। इसके साथ ही प्रति व्यक्ति बिजली खपत में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2005 में प्रति व्यक्ति औसत खपत 75 किलोवाट थी, जो 2025 में बढ़कर 363 किलोवाट हो गई है, जो 5 गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है।

    लोड मैनेजमेंट और ग्रिड संतुलन की चुनौती

    बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोड मैनेजमेंट और ग्रिड संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि, विभाग ने पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की हैं। ग्रिड स्तर पर निगरानी को और सख्त किया गया है ताकि ट्रिपिंग या ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

    विकास के साथ बढ़ी जिम्मेदारी

    बिहार में बिजली की मांग में यह वृद्धि राज्य के बुनियादी ढांचे, शहरीकरण और जीवन स्तर में सुधार को दर्शाती है। लेकिन इसके साथ ही यह सरकार और बिजली कंपनियों के सामने नई चुनौतियां भी लाता है, जैसे सतत आपूर्ति, अक्षय ऊर्जा की ओर ध्यान और स्मार्ट ग्रिड तकनीकों का उपयोग। ऊर्जा विभाग अब इन दिशाओं में तेजी से काम कर रहा है ताकि भविष्य की मांग को पूरा किया जा सके।

    Also Read : भाजपा नेता सुरेंद्र केवट की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    8560 मेगावाट का नया उच्चतम स्तर Amidst the scorching heat in Bihar electricity consumption broke records new highest level of 8560 MW बिहार में भीषण गर्मी के बीच बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिग्गज तेलुगु अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
    Next Article पटना को फिर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.