Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत
    बिहार

    बिहार : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    राजगीर। जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण दो युवकों की मौत हो गयी।
    पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि काको बिगहा गांव के निकट कल देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर अंधेरा था जिसके कारण यह दुर्घटना हुयी।
    सूत्रों ने बताया कि मृतकों में इसी थाना क्षेत्र के काको बिगहा गांव निवासी विकास कुमार (18) और नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव निवासी प्रेम कुमार (19) शामिल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।
    वहीं बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत हो गयी तथा चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
    पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इसी थाना क्षेत्र के बिशनपुर चिरैया टोल वार्ड संख्या 11 निवासी सकलदीप राय का पुत्र शिवजतन राय और उसका भतीजा नीतीश कुमार (25) मोटरसाइकिल से जमीनी विवाद के सिलसिले में अनुमंडल कोर्ट तेघड़ा गये थे। वापस लौटने के दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर दुलारपुर गांव स्थित पेठिया गाछी के निकट एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नीतीश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि शिवजतन गंभीर रूप से घायल हो गये।
    सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: समस्याओं व शिकायतों से प्रशासन को करायें अवगत, होगा त्वरित समाधान: उपायुक्त
    Next Article कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया, अबतक 3200 मौतें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.