Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव 2025 : PM मोदी का राजद-कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा– “जंगलराज वाले बिहार का भला नहीं कर सकते”
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : PM मोदी का राजद-कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा– “जंगलराज वाले बिहार का भला नहीं कर सकते”

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से चार दिन पहले PM नरेंद्र मोदी ने एनडीए की रैली में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। PM मोदी ने राजद और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान को लेकर कहा कि दोनों दलों में अंदरूनी झगड़ा चरम पर है और ये बिहार के लिए खतरनाक हैं।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता कांग्रेस-राजद को पसंद नहीं आई’

    PM मोदी ने कहा कि देश की सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बड़ी सफलता हासिल की, लेकिन यह कांग्रेस और राजद को रास नहीं आया। उन्होंने कहा, “धमाके पाकिस्तान में हो रहे थे, लेकिन नींद कांग्रेस के शाही परिवार की उड़ी हुई थी। आज तक कांग्रेस और राजद के नेता उस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं।”

    ‘राजद ने कांग्रेस पर कट्टा रखकर सीएम पद छीन लिया’

    प्रधानमंत्री ने बिहार में महागठबंधन की कलह पर कहा कि कांग्रेस और राजद में घमासान मचा हुआ है। “नामांकन वापस लेने के एक दिन पहले बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल हुआ। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि सीएम पद का उम्मीदवार राजद तय करे, लेकिन राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद छीन लिया,” मोदी ने कहा।

    ‘चुनाव के बाद सिर फोड़ने लगेंगे’

    PM मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि “राजद और कांग्रेस चुनाव के बाद एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे। ऐसे लोग बिहार का भला नहीं कर सकते।” उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए सुशासन की राह पर है, जबकि दूसरी तरफ जंगलराज और कुशासन का गठबंधन है।

    ‘जंगलराज में डॉक्टरों तक का अपहरण होता था’

    PM मोदी ने 2005 से पहले के दौर को याद करते हुए कहा कि “जंगलराज में डॉक्टरों तक को बॉडीगार्ड रखकर चलना पड़ता था। 37 हजार लोगों का अपहरण हुआ था। नीतीश कुमार और एनडीए सरकार ने बड़ी मेहनत से बिहार को उस दौर से निकाला।”

    कांग्रेस पर सिख विरोधी दंगों को लेकर निशाना

    PM मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा, “कांग्रेस की पहचान सिखों के नरसंहार से है। आज भी नरसंहार के आरोपियों को कांग्रेस सम्मान दे रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और बिहार की पहचान खत्म करने की कोशिश की।

    ‘राजद-कांग्रेस निवेशक भगाते हैं, एनडीए विकास लाता है’

    PM मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन में उद्योग-धंधे बंद हो गए थे, निवेशक भाग गए थे। “जब निवेशकों को लालटेन और लाल झंडा दिखेगा तो वे पैसा क्यों लगाएंगे? एनडीए ही निवेश और विकास दोनों ला सकता है,” उन्होंने कहा।

    ‘एनडीए विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार बाबू वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली का कायाकल्प कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी का अपमान करने का आरोप लगाया।

    Also Read : करेला अब नहीं लगेगा कड़वा, अपनाएं ये पांच आसान घरेलू उपाय

    "Those who practice jungle raj cannot do any good to Bihar." Bihar Elections 2025: PM Modi launches a major attack on RJD-Congress PM Modi says PM मोदी ने कहा– “जंगलराज वाले बिहार का भला नहीं कर सकते” बिहार चुनाव 2025 : PM मोदी का राजद-कांग्रेस पर बड़ा हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरेला अब नहीं लगेगा कड़वा, अपनाएं ये पांच आसान घरेलू उपाय
    Next Article नीतीश ही एनडीए का चेहरा, तेजस्वी का वादा छलावा : अमित शाह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    देश

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.