Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण के मतदान के बाद पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
    बिहार

    बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण के मतदान के बाद पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान पूरा होने के बाद पटना जिला प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। मतदान के बाद विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से EVM और VVPAT मशीनें ए.एन. कॉलेज स्थित वजगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) में जमा की जाएंगी।

    इस दौरान सुरक्षा और भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है, जो 6 नवंबर की शाम 5:30 बजे से प्रभावी होगी और तब तक जारी रहेगी जब तक सभी मशीनें सुरक्षित रूप से वजगृह तक नहीं पहुंच जातीं। प्रशासन ने बताया कि इस दौरान फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, शव वाहन, मरीजों से जुड़े वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन और चुनावी कार्य में लगे वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

    EVM/VVPAT वाहनों के लिए निर्धारित रूट

    शहर में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए प्रशासन ने अलग-अलग मार्ग तय किए हैं :

    1. मोकामा (178), बाढ़ (179), बख्तियारपुर (180), फतुहा (185)
      पहाड़ी मोड़ → अगमकुआं आरओबी → पुरानी बाईपास → चिरैयाटाड़ पुल → डाकबंगला → बेली रोड → बोरिंग रोड → तपस्या चौक → ए.एन. कॉलेज।
      (वैकल्पिक मार्ग: न्यू बाईपास → मीठापुर → करबिगहिया → आर ब्लॉक → वीरचंद पटेल पथ → बेली रोड → तपस्या चौक → ए.एन. कॉलेज)
    2. मसौढ़ी (189)
      मसौढ़ी → धनरूआ → गौरीचक → गोपालपुर → न्यू बाईपास → मीठापुर → करबिगहिया → आर ब्लॉक → बेली रोड → तपस्या चौक → ए.एन. कॉलेज।
    3. पटना साहिब (184)
      पटना सिटी → गायघाट पुल → अगमकुआं आरओबी → पुरानी बाईपास → चिरैयाटाड़ → डाकबंगला → बेली रोड → तपस्या चौक → ए.एन. कॉलेज।
    4. कुम्हरार (183)
      पुरानी बाईपास → चिरैयाटाड़ → गोरिया टोली → डाकबंगला → बेली रोड → बोरिंग रोड → तपस्या चौक → ए.एन. कॉलेज।
    5. बांकीपुर (182) और दीघा (181)
      राजापुर पुल → बोरिंग रोड → तपस्या चौक → ए.एन. कॉलेज।
    6. दानापुर (186) और मनेर (187)
      दानापुर → सगुना मोड़ → नेहरू पथ (बेली रोड) → हड़ताली चौक → बोरिंग कैनाल रोड → तपस्या चौक → ए.एन. कॉलेज।
    7. पालीगंज (190) और विक्रम (191)
      बिहटा → नौबतपुर → फुलवारी → अनिसाबाद → चितकोहरा पुल → ए.एन. कॉलेज।
    8. फुलवारी (188)
      खगौल → रूपसपुर पुल → राजाबाजार फ्लाईओवर → बेली रोड → तपस्या चौक → ए.एन. कॉलेज।

    पार्किंग और वापसी का मार्ग

    EVM/VVPAT मशीनें जमा करने के बाद वाहनों को पानी टंकी मोड़ से अटल पथ या पाटलिपुत्रा गोलंबर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

    पार्किंग के लिए दो स्थान तय किए गए हैं —

    • अटल पथ की सर्विस लेन (पानी टंकी मोड़ से कतारबद्ध पार्किंग)
    • पाटलिपुत्रा सहयोग हॉस्पिटल के सामने का मैदान।

    प्रशासन की अपील

    प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से न निकलें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

    Also Raed : नाले से युवक का श’व बरामद, इलाके में फैली सनसनी

    Bihar Elections 2025: Major changes in traffic arrangements in Patna after the first phase of voting बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण के मतदान के बाद पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाले से युवक का श’व बरामद, इलाके में फैली सनसनी
    Next Article गुरुनानक देव जी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : CM हेमंत सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.