Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुरुनानक देव जी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : CM हेमंत सोरेन
    झारखंड

    गुरुनानक देव जी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : CM हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025Updated:November 5, 2025No Comments2 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में बुधवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर 556वां ‘प्रकाश उत्सव’ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुए। CM ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सिख समुदाय और झारखंड के सभी लोगों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    CM

    “प्रकाश उत्सव समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रतीक”

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुनानक जयंती का दिन अत्यंत पावन और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, “हर वर्ष मैं इस दिन यहां आता हूं और ‘प्रकाश उत्सव’ में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति करता हूं। यह उत्सव समाज को एकता और भाईचारे के सूत्र में बांधने का संदेश देता है।” उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी के विचार सामाजिक एकता और समानता पर आधारित हैं, जो आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

    CM

    “गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “गुरुनानक देव जी केवल सिख समाज के नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है।” उन्होंने आगे कहा कि एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ना ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। गुरुनानक देव जी की दूरदर्शी सोच और शिक्षाएं हमें इसी दिशा में मार्गदर्शन देती हैं।

    CM

    मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    CM  ने इस अवसर पर सिख समुदाय और आयोजन समिति को हार्दिक बधाई दी और कहा कि गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं समाज को सद्भाव और एकता के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    CM

     Also Raed : बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण के मतदान के बाद पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

    ‘प्रकाश उत्सव’ में शामिल हुए CM  हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन Guru Nanak Dev Ji is a source of inspiration for the entire human society: CM Hemant Soren गुरुनानक देव जी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : CM हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025 : पहले चरण के मतदान के बाद पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
    Next Article पलामू टाइगर रिजर्व में एक और जंगली हाथी की मौ’त, जांच में जुटा वन विभाग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Latest Posts

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.