बिहार : अपराधियों ने घर में घुस कर दंपति को मारी गोली, पति की मौत

JoharLive Desk

राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में घुस कर पति-पत्नी की गोली मार दी जिसमें पति की मौत हो गयी तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि टांडापर गांव निवासी राम प्रवेश यादव (35) के घर देर रात हथियारबंद अपराधी घुस गये और सो रहे राम प्रवेश तथा उनकी पत्नी रूनी देवी को गोली मार दी। इस घटना में राम प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
घायल महिला को यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। हत्या से पूर्व अपराधियों ने राम प्रवेश की जमकर पिटायी की थी। पुलिस ने हत्या का कारण गांव में दो जातियों के बीच बर्चस्व की लड़ायी बताया है। शव पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।