Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना : बीजेपी नेता की मौत के बाद हाई अलर्ट पर बिहार विधानसभा, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती
    बिहार

    पटना : बीजेपी नेता की मौत के बाद हाई अलर्ट पर बिहार विधानसभा, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत के बाद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। इस बीच बिहार विधानसभा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधानसभा परिसर के बाहर भारी संख्या में स्पेशल पुलिस बलों की तैनाती की गई है। वहीं किसी को भी अंदर जाने से मना कर दिया गया है। इस बीच राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के हमारे कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की चोट लगने से मौत हुई है। हमारे दर्जनों महिलाएं और कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा गया है। इनका खून बेकार नहीं जाएगा, जनता इनके खून का बदला लेगी।

    विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

    बता दें कि विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। गुरुवार की दोपहर एक बजे के बाद जैसे ही मार्च में शामिल भाजपा नेता गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़े। तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

    बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का पुलिस ने किया प्रयोग

    इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ही बीजेपी नेता की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा कर रहे हैं। आरोप लगाया गया कि बीजेपी नेता की मौत लाठीचार्ज के कारण हुई है। हालांकि सरकार ने इसे खारिज कर दिया। सरकार का कहना है कि जहानाबाद के एक व्यक्ति विजय सिंह छज्जूबाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है।

    इलाज के दौरान बीजेपी नेता ने तोड़ा दम

    बीजेपी नेता मृतक विजय कुमार सिंह जहानाबाद के प्रदेश महामंत्री हैं। बताया जाता है कि लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गयी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन-फानन में उन्हें बैंक रोड स्थित तारा नर्सिंग होम में ले जाया गया था लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने विजय कुमार सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया।

    Bihar Bihar Assembly Bjp BJP leader death deployment deployment of special police forces patna Security Sushil Modi Vijay Singh विजय कुमार सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना : विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी नेता की मौत, लाठीचार्ज के बाद बवाल जारी
    Next Article चतरा : कई वर्षों से छात्रवृत्ति का नहीं भुगतान, परेशान स्टूडेंट्स ने समाहरणालय का घेराव कर किया बवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.