Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 4:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा : कई वर्षों से छात्रवृत्ति का नहीं भुगतान, परेशान स्टूडेंट्स ने समाहरणालय का घेराव कर किया बवाल
    झारखंड

    चतरा : कई वर्षों से छात्रवृत्ति का नहीं भुगतान, परेशान स्टूडेंट्स ने समाहरणालय का घेराव कर किया बवाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा : छात्रवृत्ति की मांग को लेकर चतरा कॉलेज चतरा और लाला प्रीतम बीएड कॉलेज के छात्र छात्राओं ने समाहरणालय का घंटों घेराव किया। झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन की शुरुआत चतरा कालेज से हुआ और जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के गेट पर जमकर बवाल काटा। जिला प्रशासन के करतूतों के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। जिसमें दोनों कॉलेज के करीब 300 से अधिक छात्र छात्राओ ने भाग लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर किया, और समाहरणालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों से समाहरणालय के मुख्य द्वार से लेकर मेन रोड की सड़क को जाम कर दिया। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    दो साल की छात्रवृत्ति की राशि का हो भुगतान

    छात्र संघ नेता उमेश गंझू ने बताया कि सत्र 2021-22 और 2022-23 की छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया। उन्होंने आगे बताया कि डीडब्लूओ डीएलसी अप्रूव होने के बाद भी छात्रवृत्ति का भुगतान किस परिस्थिति में नहीं किया गया। इसके लिए छात्रों ने जिले के अधिकारियों को दोषी ठहराया है। छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने का मुख्य कारण जिला कल्याण पदाधिकारी को ठहराया।

    उपायुक्त ने दिया ये आश्वासन

    उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति का भुगतान अविलंब किया जाय, ताकि छात्रों को शैक्षणिक कार्य में कोई परेशानी ना हो। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एसडीओ मुमताज अंसारी ने समझाया बुझाया और अपर समाहर्ता के नेतृत्व के छात्र संघ का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भेंट किया। उपायुक्त ने उन्हें सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया।

    Chatra Chatra Collectorate jharkhand Scholarship students create ruckus troubled students छात्रवृत्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना : बीजेपी नेता की मौत के बाद हाई अलर्ट पर बिहार विधानसभा, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती
    Next Article निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल के सहयोगी हरीश यादव से ईडी 4 दिनों तक करेगी पूछताछ, कोर्ट से मिली मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.