Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»बिहार : स्वास्थ्य विभाग में जूनियर रेजिडेंट के लिए 1095 पदों पर भर्तियां
    शिक्षा

    बिहार : स्वास्थ्य विभाग में जूनियर रेजिडेंट के लिए 1095 पदों पर भर्तियां

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने जूनियर रेजिडेंट के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत कुल 1095 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी पद एक वर्ष के अनुबंध पर राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2019 है। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के मूल निवासी उम्मीदवारों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है :

    जूनियर रेजिडेंट, कुल पद : 1095 (अनारक्षित : 58)
    (पदों का विवरण श्रेणियों के अनुसार)
    अनारक्षित, पद : 418
    पिछड़ा वर्ग, पद : 133
    अनुसूचित जाति, पद : 180
    अनुसूचित जनजाति, पद : 14
    ईडब्ल्यूएस, पद : 100
    पिछड़ा वर्ग (महिला), पद : 35
    योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

    • एमडी/एमएस डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा धारकों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

    वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड-पे 5400 रुपये।

    आयु सीमा :

    • अनारक्षित और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 37 वर्ष। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40 वर्ष।
    • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40 वर्ष।
    • एससी/एसटी (पुरुष व महिला) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 42 वर्ष।
    • आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2019 के आधार पर की जाएगी।

    चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन काउंसिलिंग/इंटरव्यू और प्रमाण पत्र सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

    आवेदन प्रक्रिया

    • विभाग की वेबसाइट (www.helth.bih.nic.in) पर लॉगइन करें। होमपेज खुलने पर ऊपर की ओर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
    • क्लिक करते ही एक नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर (विज्ञापन संख्या- 04/2019 राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में जूनियर रेजिडेन्ट के रिक्त पदों पद टेन्योर के आधार पर नियुक्ति हेतु सूचना के संबंध में) लिंक दिया गया है।
    • इस लिंक पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
    • इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। इसके बाद पुन: पिछले वेबपेज पर आएं।
    • अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। अंत में ऑनलाइन सब्मिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

    महत्वपूर्ण तिथि :
    ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 नवंबर 2019

    अधिक जानकारी यहां :
    वेबसाइट : www.helth.bih.nic.in

    Education news Jobs Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री जूही चावला ने दिलकश अदाओं से दीवाना बनाया
    Next Article सेहत के लिए फायदेमंद है हरा प्याज, जुकाम से मिलती है राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.