Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में EOU का बड़ा एक्शन, माफिया और अपराधियों की संपत्तियों पर ED का शिकंजा
    बिहार

    बिहार में EOU का बड़ा एक्शन, माफिया और अपराधियों की संपत्तियों पर ED का शिकंजा

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    EOU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आर्थिक अपराध EOU ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है। पेपर लीक गिरोह के सरगना समेत कई माफियाओं और अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा गया है।

    इनमें बालू माफिया, बैंक अधिकारियों, नक्सलियों और मादक पदार्थ तस्करों के नाम शामिल हैं। अब तक पीएमएलए (PMLA) के तहत 55 अपराधियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 22 की करीब 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है, जबकि अन्य मामलों में जांच तेजी से चल रही है।

    ईओयू के मुताबिक, जिन आरोपियों पर कार्रवाई चल रही है उनमें 36 ड्रग्स तस्कर, 10 बालू माफिया, 15 नक्सली और 4 अन्य खतरनाक अपराधी शामिल हैं। इसके साथ ही 35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में आरोपी सुमित कुमार से रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।

    ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सहकारी बैंकों और सोसाइटीज में हुए बड़े घोटालों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

    अब तक की जांच में पटना स्थित अवामी लीग सहकारी बैंक में 15 करोड़ और वैशाली सहकारी बैंक में 85 करोड़ रुपये की हेराफेरी के सबूत मिले हैं। इन मामलों में अवामी बैंक के शाहबाज और वैशाली बैंक के गोपाल प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।

    Also Read : बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा हमला

    Also Read : संपत्ति विवाद में बवाल, खूब चले लाठी-डंडे और तलवार

    अपराध समाचार आर्थिक अपराध इकाई ईओयू ईडी गबन गोपाल प्रसाद धोखाधड़ी नक्सली पटना पीएमएलए पेपर लीक प्रवर्तन निदेशालय बालू माफिया बिहार बिहार क्राइम न्यूज बिहार पुलिस बैंक धोखाधड़ी मादक पदार्थ तस्कर मानवजीत सिंह ढिल्लों वैशाली शाहबाज संपत्ति जब्ती सहकारी बैंक घोटाला सुमित कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा हमला
    Next Article गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़: एक हजार से अधिक शव बरामद, करीब 5 हजार लोग अब भी लापता

    September 2, 2026

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.