Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»केजरीवाल की पेशी से पहले उनके एक और मंत्री के घर पहुंची ईडी, दिल्ली में 9 ठिकानों पर छापेमारी
    ट्रेंडिंग

    केजरीवाल की पेशी से पहले उनके एक और मंत्री के घर पहुंची ईडी, दिल्ली में 9 ठिकानों पर छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023Updated:November 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आज ही पूछताछ के लिए बुलाया है. इसी बीच दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर ईडी ने दबिश दी है. ईडी की टीम राजकुमार आनंद के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास पर छानबीन कर रही है. मंत्री के अलावा ईडी की अन्य टीमें दिल्ली के 9 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जा रही है. सूत्रों की मानें तो राजकुमार आनंद पर हवाला लेनदेन में शामिल होने का शक है. इस छापेमारी को सीमा शुल्क मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

    जानें कौन हैं राजकुमार आनंद

    राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे. इससे पहले उनकी पत्नी वीना आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह राजकुमार आनंद को कैबिनेट में शामिल किया गया था. बता दें कि बौद्ध सम्मेलन के एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जहां राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और राजेंद्र गौतम को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था.

    मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी पूछताछ के लिए ईडी ने आज बुलाया है

    इधर, ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले की जांच में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. इस मामले में बीते 16 अप्रैल को भी केजरीवाल से पूछताछ की गई थी. उस समय सीबीआई ने सीएम से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी. करीब 9 महीने बाद एक बार फिर केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी. इसके चलते सीएम दफ्तर से लेकर ईडी कार्यालय तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

    इसे भी पढ़ें : 15 से 20 दिनों के अंदर आंदोलनकारी और उनके परिवार के सदस्यों का चिन्हितिकरण कार्य पूरा करें: सीएम 

    Chief Minister Kejriwal's appearance in ED today Delhi's concern over Kejriwal's appearance in ED Security Tight ED reached the house of another minister of Kejriwal Johar Live Kejriwal government on ED's target Liquor policy scam Delhi National Today News raid on 9 places in Delhi in money laundering case ईडी के निशाने पर केजरीवाल सरकार केजरीवाल की ईडी में पेशी को लेकर दिल्ली की सिक्योरिटी टाइट केजरीवाल के एक और मंत्री के घर पहुंची ईडी जोहार लाइव नेशनल टूडे न्यूज मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के 9 ठिकानों पर रेड मुख्यमंत्री केजरीवाल की ईडी में पेशी आज शराब नीति घोटाला दिल्ली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleISL-2023 : जमशेदपुर एफसी को अपने ही घर में मोहन बागान सुपर जाइंट से मिली हार
    Next Article रिम्स से कैदी फरार मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.