Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई, CM समेत 18 पर चार्जशीट
    झारखंड

    बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई, CM समेत 18 पर चार्जशीट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM Hemant Soren
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर बुधवार को ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि ईडी की ओर से अधिवक्ता ने ऑनलाइन बहस शुरू की, लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।

    खुद को निर्दोष बता चुके हैं हेमंत सोरेन

    हेमंत सोरेन ने इस मामले में खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी। उनका कहना है कि इस केस में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। ईडी इस मामले में पहले ही मुख्यमंत्री समेत कुल 18 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपितों को पुलिस पेपर भी सौंप दिया है।

    दो आरोपी पहले से जेल में

    इस केस में राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और अफसर अली पहले से ही जेल में हैं। जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    शराब घोटाला: नवीन केडिया की जमानत पर 7 अप्रैल को फैसला

    एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में शराब घोटाले के आरोपी कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका पर भी बुधवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 7 अप्रैल को इस पर निर्णय सुनाया जाएगा।

    फर्जी बैंक गारंटी का मामला

    नवीन केडिया को एसीबी ने 10 मार्च को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। आरोप है कि झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की शराब दुकानों के लिए मैनपावर सप्लाई करने वाली दो प्लेसमेंट एजेंसियों की बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी। जांच में केडिया का नाम सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

    चोरी के मामले में अभिषेक कुमार को जमानत

    घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी अभिषेक कुमार को अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत से सशर्त जमानत मिल गई है। वह 15 दिसंबर 2025 से जेल में था।

    घर का ताला तोड़कर की थी चोरी

    मामले के अनुसार, वादी 15 नवंबर को परिवार के साथ गांव गया था। 18 नवंबर को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से गहने व नगदी गायब थे। करीब 1.5 लाख रुपये की चोरी बताई गई। जांच में चांदी के आभूषण अभिषेक के पास से बरामद हुए थे।

    रंगदारी केस में विकास तिवारी को राहत नहीं

    सीआइडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने रंगदारी और साजिश के आरोपी विकास नाथ तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

    10% कमीशन के नाम पर मांगी थी रंगदारी

    आरोप है कि जून 2024 में वादी के स्टाफ को फोन कर 10 प्रतिशत कमीशन के नाम पर रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद लगातार धमकी भी दी गई। अदालत ने पाया कि आरोपी की भूमिका प्रथम दृष्टया स्पष्ट है और उसका आपराधिक इतिहास भी है, इसलिए जमानत नहीं दी गई।

    मादक तस्करी मामले में भी जमानत खारिज

    मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी मासूम अंसारी को भी अदालत से राहत नहीं मिली। वह 14 फरवरी 2025 से जेल में है। अदालत ने जमानत तो खारिज कर दी, लेकिन मानवीय आधार पर आरोपी को बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति दी है। इसके लिए जेल प्रशासन को कड़ी सुरक्षा के साथ उसे ले जाने और वापस लाने का निर्देश दिया गया है।

    Also Read : फर्जी अधिकारी बनकर खेला बड़ा खेल, RIMS एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी

    ACB case Afser Ali Bail petition Bargai land scam Bhanu Pratap Prasad Breaking news Jharkhand CID Jharkhand discharge petition drug trafficking case ED chargesheet ED Court Ranchi extortion case Hemant Soren Jharkhand news land scam Jharkhand Latest news Liquor Scam Jharkhand Masoom Ansari money laundering case Naveen Kedia Ranchi Court News Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी अधिकारी बनकर खेला बड़ा खेल, RIMS एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी
    Next Article रांची में चौंकाने वाला भुगतान घोटाला, 10 हजार के बदले 4 करोड़ दिए, अधिकारी सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.